देश

समाजसेवी विजय अंथोनी नहीं रहे

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल/कथारा
कथारा के रहने वाले समाजसेवी विजय अंथोनी 60 वर्ष के निधन पर क्षेत्र के कई लोगों ने शोक प्रकट करते हुए दुःख जताया।वे काफी समय से बीमार चल रहे थे।उन्होंने अपने पैतृक घर बेतिया बिहार में अंतिम सांस ली। शोक व्यक्त करते हुए वरिष्ठ पत्रकार सुबोध सिंह पवार,मुखिया तुलसी यादव व भाजपा के रामजी यादव ने कहा कि समाज मे सक्रिय रहने वाले एक अच्छे सख्श को हम सबों ने खो दिया है।सामाजिक कार्यों में इनकी अग्रिम भूमिका रहती थी।इनके नही रहने से काफी क्षति पहुंची है। इनके अलावा हीरा सिंह, आर इग्नेश,रामचंद्र यादव, प्रदीप यादव,नागेश्वर यादव,सोहन यादव,जारंगडीह से नितेश गुप्ता,शकील आलम,सचिन कुमार,धनंजय त्रिवेदी,रवि शंकर दुबे,भगवान सिंह,मो.साबीर,सुभाष गुप्ता,बीएमएस के राजकुमार मंडल,रामेश्वर मंडल,गौतम राम,लक्ष्मण राम,रोहित सिंह सहित कई लोगों ने अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *