जालंधर : भारतीय जनता आरटी जालंधर शहरी महिला मोर्चा की प्रधान सुखराज कौर ने केंद्रीय विधानसभा के मंडल 7 महिला मोर्चा की प्रधान सुनीता भारद्वाज को नियुक्त किया।जिसके बाद जालंधर शहर के अलग-अलग इलाको मे समाजिक धार्मिक कार्य करने वाले महिला संगठनों एवं महिलायों मे खुशी की लहर चल पड़ी है।क्योंकि सुनजता भारद्वाज शहर की सामाजिक धार्मिक संस्थाओं के साथ मिलकर महिलायों के विकास एवं उनके अधिकारों के लिए समाज मे सक्रिय रह निरंतर महिलाओं को साथ लेकर विशाल धार्मिक समाजिक कार्यक्रम आयोयित करवाती आ रही है।सुनीता भारद्वाज को मंडल अध्यक्ष नियुक्त करने के बाद उनके सहयोगी एवं समर्थको ने उनको बधाइयां दी।भाजपा के जिला कार्यकारणी सदस्य गुलशन व्यास,पंजाब युवा भाजपा के मीडिया इंचार्ज अशोक सरीन हिक्की, मंडल 6 भाजपा के महामंत्री ललित बब्बू,मंडल 7 के युवा मोर्चा अध्यक्ष मयंक व्यास,युवा भाजपा नेता अभी सिक्का व अंशुमन महाजन ने सुनीता भारद्वाज को चुनरी डाल उनको मिठाई खिला नई जिम्मेवारी मिलने की बधाई दी।इस अवसर पर सुनीता भारद्वाज ने भाजपा हाईकमान का धन्यवाद करते हुए कहा मेरे माता पिता परिवार व ससुराल परिवार पिछली कई पीढ़ियों से अपने संगठन के साथ जुड़ा रहा है।इसलिए बचपन से जनसंघ,जनता पार्टी,भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी रही हु।सुनीता ने सभी को विश्वास दिलाया मुझे जो काम पार्टी की तरफ से दिया जाएगा उसे निस्वार्थ भाव से पार्टी संगठनहित मे करके देश मे दोबारा मोदी सरकार बने और जालन्धर से सांसद भाजपा गठबंदन का बने उसके लिए दिल से सब भाजपा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कार्य करूंगी।
Related Articles
ट्रेन में अकेला सहमा खड़ा था मासूम, टीटीआई प्रेम और संजय कुमार ने बचा लिया, अब मिलेगा ईनाम, पढ़ें क्या है पूरा मामला?
Share nowनीरज सिसौदिया, जालंधर फिरोजपुर रेल मंडल के कर्मचारी न सिर्फ अपने काम के जरिए मंडल का नाम पूरे देश में रोशन कर रहे हैं बल्कि मानवता की मिसाल भी पेश कर रहे हैं. कुछ ऐसा ही उन्होंने एक मासूम बच्चे के साथ किया और उस मासूम की जिंदगी को बर्बाद होने से बचा लिया. […]
डीसीएम ने चलाया स्पेशल अभियान, सफाई ठेकेदार, पार्किंग ठेकेदार व बुकिंग ठेकेदार पर किया जुर्माना
Share nowजालंधर| फिरोजपुर रेल मंडल में आज मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमिताभ कुमार की अगुवाई में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया| इस दौरान कुल 66 मामले पकड़े गए और 36600 रुपए कुल जुर्माना वसूला गया| उनकी टीम में सीएमआई मलकीत सिंह, वीरेंदर कुमार और छह टीटीई शामिल थे| p r i विक्रांत कुमार ने बताया […]
बलकार सिंह की जीत ने पुलिस का भी बढ़ाया मान, बदला आम आदमी का नजरिया, जानिये कैसे?
Share nowनीरज सिसौदिया, जालंधर आम तौर पर पुलिस का नाम सुनते ही लोगों के जेहन में एक ऐसी तस्वीर उभरने लगती है जिससे लोग दूरी बनाना ही बेहतर समझते हैं। ऐसे में अगर किसी पुलिसकर्मी पर वोटों की बरसात हो जाए और वह पुलिसकर्मी जनता के नुमाइंदे के रूप में विधानसभा का फासला तय कर […]