हरियाणा

महा सिंह हत्या कांड में मास्टर माइंड गिरफ्तार

सोहना, संजय राघव
सोहना क्राइम ब्रांच ने डॉक्टर महा सिंह हत्याकांड मामले में इसके मास्टरमाइंड आरोपी को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है lमास्टरमाइंड आरोपी पूर्व सरपंच है व मौजूदा जेबीटी टीचर महा सिंह की बीवी से प्यार करता था व डॉक्टर उसके प्यार में रोड़ा बना हुआ था l इस रोड़े को हटाने के लिए आरोपी ने बदमाशों को 25 लाख की सुपारी देकर महा सिंह की साल 2012 में हत्या करवा दी lइस मामले में क्राइम ब्रांच ने पहले भी चार आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है
जानकारी के अनुसार साल 2012 में डॉक्टर महासिंह जिसका सिलानी मोड़ के समीप एक निजी क्लीनिक था जब वह दुकान बंद करके जा रहा था उस दौरान कुछ बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दीl इस मामले की जांच सोहना क्राइम ब्रांच को मिली सोहना क्राइम ब्रांच ने अपनी जांच में पता लगाया व इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया lचारों बदमाशों ने बताया कि उन्हें जिला सोनीपत के गांव अहीर माजरा के पूर्व सरपंच धर्मवीर ने 25 लाख की सुपारी दी इस जांच के बाद क्राइम ब्रांच सोहना को धर्मवीर की काफी समय से तलाश थी lक्राइम ब्रांच टीम ने सोनीपत से पूर्व सरपंच जेबीटी टीचर धर्मवीर को गिरफ्तार कर लिया lधर्मवीर ने बताया कि वह महा सिंह की पत्नी रेखा से बहुत प्यार करता था जब उसकी शादी हो गई उसके बाद डॉक्टर से बात करने नहीं देता था उसे बीच का रोड़ा मानते हुए उसने डॉक्टर की बदमाशों से हत्या करवा दी
जांच अधिकारी दिनेश ने बताया कि आरोपी को अदालत से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है रिमांड के दौरान उससे कई खुलासे हो सकते है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *