पंजाब

फिर शुरू हुआ कॉलोनाइजर पप्पी का काला खेल – पहली किस्त, परागपुर में काटी 4 कॉलोनियां एक भी नहीं कराई पास ढहाने की तैयारी में नगर निगम

Share now

नीरज सिसौदिया, जालंधर
कॉलोनाइजर पप्पी के काले कारनामों की फेहरिस्त बढ़ती जा रही है| ताजा मामला परागपुर और मोहाली का सामने आया है। जालंधर के परागपुर में कॉलोनाइजर पप्पी ने लगभग 4 से 5 अवैध कालोनिया काटी हैं और उनके प्लॉटों की बिक्री भी कर दी है| हैरानी की बात तो यह है कि इनमें से एक भी कॉलोनी पास नहीं कराई गई है| एक तरफ तो परागपुर की कॉलोनियों में बिल्डिंग बनने तैयार हो गई है वहीं दूसरी तरफ नगर निगम इन कॉलोनियों को गिराने की तैयारी कर रहा है| बिल्डिंग इंस्पेक्टर ने इन कॉलोनियों को गिराने के संबंध में निगम कमिश्नर को लिखित में अपनी रिपोर्ट भी दे दी है|
सूत्र बताते हैं कि कॉलोनाइजर पप्पी के तार अब मोहाली से भी जुड़ने लगे हैं| जालंधर के परागपुर और कैंट के आसपास के इलाकों में इस कॉलोनाइजर ने लगभग 1 दर्जन से भी अधिक अवैध कॉलोनियां काटी हैं। जब यह इलाका पुडा के दायरे में आता था तब कॉलोनाइजर पप्पी ने जेडीए के अधिकारियों की मिलीभगत से यहां पर अवैध कालोनियां काटी। अब यह इलाका नगर निगम के दायरे में आ गया है लेकिन कॉलोनाइजर पप्पी का काला खेल अभी बेरोकटोक जारी है|

बता दें कि जब इस इलाके के बिल्डिंग इंस्पेक्टर नीरज शर्मा हुआ करते थे| उस वक्त इस कॉलोनाइजर ने यहां पर अवैध कालोनिया काटी| नीरज शर्मा ने तो इन कॉलोनियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की लेकिन बाद में यहां बिल्डिंग इंस्पेक्टर का चार्ज अजीत शर्मा को दे दिया गया| अजीत शर्मा ने अपने मिजाज के मुताबिक इन अवैध कॉलोनियों का लेखा-जोखा तैयार कर सारी रिपोर्ट निगम कमिश्नर को दी| अजीत शर्मा ने इन सभी कॉलोनियों को अवैध बताते हुए इन्हें गिराने के लिए लिखा है| यह रिपोर्ट फिलहाल निगम कमिश्नर के टेबल पर पड़ी है| कमिश्नर की ओर से कभी भी इन अवैध कॉलोनियों को गिराने के आदेश जारी किए जा सकते हैं| अजीत शर्मा ने बताया कि यह सभी कॉलोनियों अवैध हैं। जब मैं बिल्डिंग इंस्पेक्टर था तो इनके खिलाफ कार्रवाई की थी और निगम कमिश्नर को दी गई अपनी रिपोर्ट में इन कॉलोनियों को गिराने के लिए लिखा था। बहरहाल परागपुर की अवैध कॉलोनी में दुकानें बन रही हैं और वर्तमान बिल्डिंग इंस्पेक्टर का इस ओर कोई ध्यान नहीं है| बताया जाता है कि इस कॉलोनी में काला धन लगाया गया है| साथ ही इस कॉलोनी में प्लॉटों की खरीद बिक्री भी काले धन के माध्यम से ही की गई है| अगर आयकर अधिकारी जांच करें तो यहां टैक्स चोरी के बड़े मामले का खुलासा हो सकता है| कॉलोनाइजर पप्पी नहीं और कहां-कहां अवैध कॉलोनियों का कारोबार फैलाया है किस कॉलोनी में कितना काला धन लगा है और कहां-कहां यह काला कारोबार चल रहा है कौन-कौन से अफ्सर इस में शामिल है इसका खुलासा हम आने वाले किस्तों में करेंगे|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *