झारखण्ड

ऊपरघाट में विश्व पर्यावरण दिवस पर लगा मेला, विधायक, जिप सदस्य, प्रमुख, रेंजर सहित ग्रामीणों लिया संकल्प

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल 
नावाडीह प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित ऊपरघाट स्थित पोखरिया व मुंगो-रंगामाटी पंचायत के सियारी मोड़ में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यहां एक मेला का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन डुमरी विधायक जगरनाथ महतो, प्रमुख पूनम देवी, यशोदा देवी व रेंजर डीके श्रीवास्तव ने सियारी जंगल में बरगद, पीपल, सागवान, आंवला व कटहल के पौधे लगाकर व पेडों पर रक्षा सूत्र बांधकर किया।

पर्यावरण दिवस समारोह को संबोधित करते हुए विधायक जगरनाथ महतो ने कहा कि जैसे-जैसे शहर विकसित हो रहे हैं, हरियाली कम और कंक्रीट के जंगल बढ़ते जा रहे हैं। हर साल प्रदूषण के मामले में बढ़ोतरी हो रही है। प्रदूषण की वजह से मौत के आंकड़े भी बढ़ रहें हैं। यदि हम अभी से नहीं चेते तो आने वाले कुछ सालों में साफ हवा में सांस लेने के लिए सिर्फ पहाड़ और जंगल ही बचे रह जाएंगे। प्रदूषण लगातार हमारी सांसें कम कर रही है। कहा कि नए पैदा होने वाले कई बच्चों पर इसका असर भी दिख रहा है।

आज विश्व पर्यावरण दिवस है, ऐसे मौके पर हम सभी को कोई ऐसा प्रण लेना चाहिए जो आने वाली पीढ़ियों को साफ सुथरी हवा देने में मददगार हो सके। जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस मनाने से नही पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु आज हमलोगों को एक संकल्प लेना होगा। जंगल को बचाना होगा। हरेक मनुष्य को अधिक से अधिक पेड़ लगाने की सोच होनी चाहिए। बेरमो रेंजर डीके श्रीवास्तव ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की गई थी। इसे 5 से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद शुरू किया गया था। 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था।

विश्व पर्यावरण दिवस का सुझाव भी दिया गया और इसके दो साल बाद, 5 जून 1974 से इसे मनाना भी शुरू कर दिया गया। 1987 में इसके केंद्र को बदलते रहने का सुझाव सामने आया और उसके बाद से ही इसके आयोजन के लिए अलग अलग देशों को चुना जाता है। इसमें हर साल 143 से अधिक देश हिस्सा लेते हैं और इसमें कई सरकारी, सामाजिक और व्यवसायिक लोग पर्यावरण की सुरक्षा, समस्या आदि विषय पर बात करते हैं। इस मौके पर भाकपा के जिलामंत्री पंचानन महतो, प्रमुख पूनम देवी, यशोदा देवी, उप प्रमुख विश्वनाथ महतो, पू्र्व मुखिया अनंतलाल महतो, रीतलाल महतो, गणेश महतो, नुनूचंद महतो, खिरोधर महतो, सुभद्रा देवी, मिसरीलाल महतो, रामकुमार मरांडी, विधायक प्रतिनिधि टेकलाल चैधरी, लालमोहन तुरी, गजाधर महतो, मुखिया योगेश कुमार रौजन, बैजनाथ महतो ऊर्फ छोटू थानूलाल महतो, फुलचंद किस्कु, भेखलाल महतो, प्रकाश कुमार रंजन, पुष्पा देवी सहित वन व पर्यावरण सुरक्षा समिति से जुडें़ सैकडों ग्रामीण उपस्थित थे।

पर्यावरण दिवस समारोह में डुमरी, बेरमो, गोमिया, पेटरवार, रांची, बिष्णुगढ़ व हजारीबाग सहित ऊपरघाट के जंगल बचाने की मुहिम में जुडें लोग पहुंचे और इसकी महत्ता पर ग्रामीणों को जानकारी दी।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *