उत्तराखंड

संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित,  ईजरतोक की अंकिता रही प्रथम

Share now

दीपक शर्मा, लोहाघाट 

मंगलवार को सी आर सी गडयूड़ा में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों ने भाग लिया। संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता रमेशचंद्र भट्ट ने किया। प्राथमिक स्तर की प्रतियोगिता मे बालक बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में राजकुमार, अंकिता प्रथम, प्रवीणव रेनु द्वितीय और नीरज और निर्मला आर्या तृतीय स्थान पर और 100 मीटर में सुरेश भट्ट, अंकिता शर्मा प्रथम, ललित व मानवी द्वितीय, प्रवीण रेनु तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक/ बालिका वर्ग में 200 मीटर की दौड़ में राजकुमार व अंकिता शर्मा प्रथम, प्रदीण व सुमन द्वितीय, प्रवीण व अनीता गोस्वामी तृतीय स्थान पर रहे। जबकि जूनियर बालक / बालिका वर्ग में 400 मीटर मे जीवन,ललिता प्रथम, 200 मीटर में रोहित, रंजना द्वितीय जीवन सिंह, ज्योति तृतीय पर रहे। प्रतियोगिता का संचालन शंकर सिंह अधिकारी, खेल समन्वयक प्रदीप बोरा एवं रमेशचंद्र जोशी, निर्णायक बल्वन्त रौतेला,अरविंद गड़कोटी, त्रिलोचन भट्ट,जीवन भट्ट,हरीशचंद्र,दीपक चन्द्र,सतीश चन्द्र, नवीन मिश्र,आशा भट्ट, रीना,तुलसी भट्ट ,गीताश्याम आदि रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *