पंजाब

ज्योतिष रत्नाकर नरेश नाथ ने दिए प्रश्नों के सटीक जवाब, ओपन सेशन में चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली से पहुंचे लोग

चंडीगढ़। ज्योतिष एक विज्ञान है। जिसके माध्यम से ये पता लगाया जा सकता
है कि जीवन में क्या चल रहा है और क्या आने वाला है। लेकिन सटीक भविष्यवाणी के लिए ज्योतिष ज्ञान का होना बहुत जरूरी है। ऐसा न होने पर अर्थ का अनर्थ हो सकता है। एक अनजाने में हुई छोटी सी चूक से विश्वास
खोया जा सकता है। ये कहना था प्रसिद्ध ज्योतिषी नरेश नाथ का। वह शनिवार
को चंडीगढ़ के सेक्टर-35-सी में स्थित एक निजी होटल में आयोजित ओपन सेशन
में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने ओपन सेशन में प्रश्न करके अपनी जिज्ञासा का शांत किया। कार्यक्रम बाद दोपहर सवा तीन बजे शुरू हुआ, जोकि रात साढ़े 8 बजे तक चला। समारोह के बाद कुछ लोगों ने एकांत में भी मुलाकात की।

समारोह के दौरान पंचकूला लेडीज क्लब की प्रेसीडेंट पूजन सहगल और ज्योति सहगल ने ज्योतिष रत्न नरेश नाथ को दोशाला व गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. शिवानी वर्मा, डॉ. रिंपल शर्मा, अनु गोयल, पारुल सभ्रवाल, पारिका, देवेंद्र राणा, मंजू मल्होत्रा, चेतन चावला, शामिली अग्रवाल, ईशा जैन मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *