झारखण्ड

सांसद ने टूटे ऐश पौंड का लिया जायजा, कहा-दोषी अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

Share now

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना 
नुरीनगर स्थित डीवीसी के टूटे ऐश पौंड का शनिवार को सांसद चंद्र प्रकाश चैधरी ने जायजा लिया। इसके बाद प्रभावित एरिया कारो स्पेशल फेज दो, निशन हाट झोपड़ी काॅलोनी वासियों से मिले। गोबिंदपुर ई व बी पंचायत के किसानों से पूरी जानकारी ली तथा स्थानीय गेस्ट हाउस में डीवीसी अधिकारियों पूरे मामले की जानकारी ली।
किसानों को साढे़ बारह हजार तत्काल मुआवजा
सांसद ने डीवीसी अधिकारियों से कहा कि रैयत व किसानों को तत्काल साढे बारह हजार रूपए मुआवजा दिया जाए। इस पर प्रबंधन ने अपनी सहमति दी है। इसके अलावे ऐश पौंड टूटने से छाई से भरी खेत को प्रबंधन साफ करना होगा। नही तो पौंड़ का मरम्मत काम बंद रहेगा। कहा कि बाढ़ से बची छह माह की बच्ची रिया व उनके परिजनों से मिले। उनके भविष्य की उज्जवल भविष्य की कामना किए। कहा कि हर पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाया जाऐगा। डीवीसी के प्रोजेक्ट हेड कमलेश कुमार व बेरमो सीओ मनोज कुमार को साफ निर्देश दिया कि जल्द से जल्द जितने लोगों का इस टूटे ऐश पौंड से नुकसान हुआ हैं उनलोगों का सर्वे कराकर उचित से उचित मुआवजा देने का काम करें, नहीं तो डीवीसी का पावर प्लांट चलने नहीं दिया जाएगा।

डीवीसी के ऐश पौंड़ का टूटना साजिश
संसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि डीवीसी ऐश पौंड का टूटना एक साजिश लग रही है। पांच साल पहले बने नये ऐश पौंड़ का टूटना एक बडी़ सवाल है। इस मामले की गंभीरता से जांच की जाऐगी। इसमें दोषियों अधिकारियों को जेल भेजा जाऐगा।

विस्थापितों की भी सूनी समस्या
सांसद ने डीवीसी के विस्थापित की समस्या सूने। सूनने के बाद उन्हें आश्वास्त किया कि बहुत जल्द विस्थापितों की समस्याओं को समाधान किया जाऐगा। इस मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव संतोष महतो, दीपक महतो, जिला संयुक्त सचिव महेंद्र चौधरी, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष मंजूर आलम, सचिव सुरेश महतो, उपाध्यक्ष जलेश्वर महतो, भाजयुमो के बेरमो महामंत्री महादेव महतो, जितेंद्र जाधव, चंद्रशेखर महतो, मनोज महतो, रंजीत गंझू, गणेश महतो, महेश महतो, रिजवान अहमद, सागर तुरी, जागेश्वर महतो सहित कई विस्थापित व ग्रामीण उपस्थित थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *