झारखण्ड

ऊपरघाट से मुख्यमंत्री आवास तक पदयात्रा में निकले ग्रामीण

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना
नावाडीह प्रखंड अंतगर्त बरई पंचायत के समाजसेवी नागेश्वर सिंह के नेतृत्व 40 ग्रामीण गुरूवार को रांची के लिए पदयात्रा में निकलें। 150 किमी की पदयात्रा बरई पंचायत के जुरामना गांव से शुरू हुई। सर्व प्रथम यहां डा. भीम राम अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर जत्था को मुखिया कौशिल्या देवी ने तिरंगा झंडा दिखाकर रवाना किया गया। इस संबंध में समाजसेवी नागेश्वर सिंह ने कहा कि बरई पंचायत की जनता पदयात्रा में जनहित, राज्य व देश हित में झारखंड की संस्कृति को बचाने, रोजगार तथा स्थानीय ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए पदयात्रा की जा रही है।

कहा कि डीवीसी, बीसीसीएल व सीसीएल के द्वारा रैयतों से लीज पर ली गयी जमीन की अवधि खत्म होने पर वापस किया जाए। राष्ट्र की नष्ट की जा रही संपत्ति स्थानीय बेरोजगारों के हाथों में देकर रोजगार मुहैया कराया जाए। बेरोजगारी के अभाव दूसरे राज्यों में पलायन किए गए बेरोजगारों की जितनी भी लाशें आयी है, उनके परिजनों को 2-2 लाख मुआवजा दिया जाए। ऊपरघाट में अस्पताल की सुविधा मुहैया किया जाए। कहा कि रोजगार के अभाव अवैध कोयले की चोरी के कई मुकदमे एक व्यक्ति पर दर्ज है। वह सरकार की विफलता व बेरोजगारी के मुजरिम है। समाजसेवी नागेश्वर सिंह ने कहा कि 150 किमी तक पदयात्रा कर रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचेगे ओर 24 सूत्री मांग पत्र सौंपेगे। पदयात्रा में बलि रजक, कमल प्रसाद महतो, हेमलाल महतो, नुनूचंद तुरी, अनिल हांसदा, रंजीत सिंह, संतोष कुमार महतो, मेघनाथ तुरी सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *