हरियाणा

मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन का एटीएम बदलकर लगाया 50 हजार का चूना

Share now

संजय राघव, सोहना 
सोहना के पूर्व मार्केट कमेटी के चेयरमैन को एटीएम बदलकर एक युवक 50हज़ार रुपये का चूना लगा l आरोपी युवक एक्सिस बैंक के एटीएम के अंदर खड़ा हुआ था जहां पर उसने चालाकी से चेयरमैन के एटीएम को बदलकर उसमें से 50हजार रुपये निकाल लिएl इस मामले में मार्केट कमेटी के चेयरमैन ने सोहना पुलिस को शिकायत दी है पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.


वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें.
जानकारी के अनुसार पूर्व मार्केट कमेटी के चेयरमैन मोहन लाल सैनी का कॉरपोरेशन बैंक में अपना खाता है वह एक्सिस बैंक के एटीएम में पैसे निकलवाने के लिए गए lउस दौरान एटीएम के अंदर एक तीस साल का लड़का खड़ा हुआ थाl जिसने अपने आप को एटीएम का कर्मचारी बताया वह उसे बातों में लगा कर उसका कार्ड बदल लिया lकार्ड बदलने के बाद उसने चेयरमैन के खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए lचेयरमैन ने बताया कि पैसे की निकासी के समय उसके पास बैंक की तरफ से कोई भी मैसेज नहीं आया lचेयरमैन ने आरोप लगाया कि बैंक की मिलीभगत से उसके अकाउंट से पैसा निकाला गया है.
थाना प्रभारी सुरेश चंद्र ने बताया कि इस मामले में अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है वहीं पुलिस एटीएम पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है ताकि आरोपी को पकड़ा जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *