बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना
बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी सिक्स यूनिट काॅलोनी निवासी धर्मेंद्र शर्मा की 19 वर्षीय बेटी काजल कुमारी ने प्रेम-प्रसंग को लेकर घर के किचन में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। घटना बुधवार की अहले पांच बजे की है। इस संबंध में बताया जाता है कि बोकारो थर्मल स्थित डिग्री काॅलेज की इंटर कला की द्वितीय वर्ष की छात्रा काजल कुमारी ने प्रेमी राहुल राय की वेवफाई से आहत होकर अपनी जान दे दी है। परिजनों ने बताया कि काजल अपनी बड़ी बहन अंजली के साथ मंगलवार की रात घर के बगल ही अपने पड़ोस के यहां जन्मदिन की पार्टी मनाने गयी थी।
पार्टी में काजल अपने सहेलियों के साथ खुब मस्ती भी की। काजल मंगलवार की रात लगभग 11 बजे पार्टी मना के बहन अंजली कुमारी के साथ वह घर लौटी। जिसके बाद दोनों बहनें सो गयी। काजल का छोटा भाई ने बताया कि लगभग 2 बजे रात मेरी बहन मोबाईल पर कुछ कुछ लिख रही थी। जिसके बाद हम सो गए। जब बुधवार कि सुबह उठा तो देखा कि काजल रसौई रूम के ऐंगल पर अपने दुपट्टा के सहारे लटक रही थी। परिजनांे ने फंदे में लटकती काजल की शव को आनन-फानन में नीचे उतारे। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर महिला पुलिस कर्मी के साथ सिक्स यूनिट काॅलोनी पहुंचे और मामले को लेकर परिजनों और पडोसियों काजल कुमारी के बारें में घटना की जानकारी लिए। इसके बाद शव को पंचनामा बना कर पोस्टमार्टम के लिए टेनुघाट भेज दिया। काजल दो बहन,दो भाई में से बहन से छोटी और भाईयो से बड़ी थी। काजल का पिता धर्मेंद्र शर्मा पटना में वेल्डर का काम करता है। पडोसियों ने बताया कि काजल रात में पार्टी में अपनी सहेलियों के साथ खुब मस्ती भी की। पडोसी काजल की आत्महत्या पर अचंभित है।
मृत काजल के हथेली में लिखा है प्लीज चेक माई कॉपी
काजल की आत्महत्या की सूचना के बाद पुलिस दो बार उसकी घर गयी। पहली बार पुलिस को किसी प्रकार की सुसाइट नोट नही मिला। लेकिन दूसरी बार जब खूद इंस्पेक्टर उमेश कुमार ठाकुर पहुंचे तब पता चला कि काजल की हाथ में कुछ लिखा हुआ है। काजल के बांयी हथेली में लिखा था कि प्लीज चेक माई कॉपी। काॅपी चेक करने के बाद पता चला कि उसमें काजल कुमारी फांसी के फंदे में झुलने के बाद अपने काॅपी में एक सुसाइट नोट लिखा है। जिसमें किसी राहुल रॉय लड़का का जिक्र किया गया है। जो उसे छोड़ पटना चला गया है। उसने लिखी है कि मैं (काजल) अपनी मर्जी से सुसाइट कर रही हूँ। अपने पापा को ऐसे हालत में नहीं देख सकती हूँ।
पुलिस ने काॅपी, सुसाइट नोट व दुपट्टा किया जब्त
पुलिस ने काजल की काॅपी, सुसाइट नोट व दुपट्टा को जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि उसके अक्षर की मिलान के लिए कॉपी व सुसाइट नोट को जब्त किया गया है।
थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर ने कहा कि काजल की मामले को देखकर प्रथम दृश्या संदिग्ध लग रही है। पोस्टमार्डम रिर्पोंट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगी।
जीपी सिंह, प्रिसिंपल, डिग्री काॅलेज
छात्रा काजल की सुसाइट की घटना से पूरा काॅलेज परिवार दुःखी है। काजल अपने क्लास में अव्वल थी। इस दुःख की घडी में काॅलेज परिवार उनके परिजनों के साथ है।