झारखण्ड

सस्ती बिजली की बंधी उम्मीद, ऊपरघाट में शिक्षा मंत्री ने निकाली आभार यात्रा, हजारों ग्रामीण शामिल

Share now

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना 
नावाडीह प्रखंड अंतगर्त उग्रवाद प्रभावित
ऊपरघाट के छःह पंचायत कंजकिरो, काछो, गोनियाटो, पेंक, पोखरिया व मुंगो-रंगामाटी में
राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने रविवार को आभार यात्रा निकाली। आभार यात्रा में हजारों ग्रामीणों ने शिरकत किए। ग्रामीणों ने शिक्षा मंत्री का हरेक पंचायत में नागरिक अभिनंदन किया। आभार यात्रा के पश्चात ग्रामीणों को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बकाया बिजली बिल माफ किया जाऐगा और बिजली दर कम किया जाऐगा।
महिलाओं को पचास फीसदी आरक्षण दिया जाऐगा। सरकार इस काम कर रहीं है। झारखंड में शिक्षा का स्तर बेहतर किया जायेगा। लोगों से अपील भी किया कि अपने बच्चों को शिक्षित अवश्य करें। लोग कहते है मैट्रिक पास व्यक्ति को शिक्षा मंत्री बना दिया गया है क्या विकास होगा। मंत्री ने कहा कि पीएचडी पास शिक्षा मंत्री अधिक काम कर झारखंड को शिक्षा के क्षेत्र में दिल्ली जैसा बना दुंगा। कहा कि पढोगे तब, आगे बढेगे। कहा कि ऊपरघाट के लोगो को कोनार नदी का पानी एक साल
अंदर घर-घर पहुंच जाऐगा। इसकी सारी प्रक्रिया किया जा रहा है। ऊपरघाट के नौ पंचायत के लोगों को अब बिजली गोमिया से नहीं कंजकिरो सब-स्टेशन से मिलेगा। सब-स्टेशन बनकर तैयार हो गया है। बहुत जल्द इसका उदघाटन किया जाऐगा।
कहा कि वृद्धा पेंशन व विधवा पेंशन एक हजार से बढ़ाकर दो हजार पांच सौ रुपए किया जाएगा। स्नातक पास शिक्षित बेरोजगार को पांच हजार व एम ए पास को सात हजार बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा, जिसके लिए आवेदन लिया जा रहा है। मंत्री से ग्रामीणों ने ऊपरघाट से डीएवी स्कूल के बस की मांग, पेंक में डिग्री कॉलेज का निर्माण,पेंक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक व न‌र्स की मांग, पेंक-नारायणपुर थाना को विधालय से हटाने , ऊपरघाट को प्रखंड निर्माण की मांग किया गया। कंजकिरो में अवस्थित कर्पुरी उवि को सरकारी करने की मांग किया। जिसमें मंत्री ने कहा कि कर्पुरी उवि को शीघ्र सरकारी किया जाएगा।इस दौरान लोगों ने जगह -जगह स्वागत किया।गोनियाटो में झुमर टीम ने जय जगरनाथ का खोरठा झुमर प्रस्तुत कर अभिवादन किया। ऊपरघाट जाने के क्रम में गोबिन्दपुर के ग्रामीणों ने मंत्री को स्वागत किया। यहां पर बड़काबागी देवस्थल में माथा टेक राज्य की अमन-चैन की दुआएं मांगी।

आभार यात्रा मेें विधायक प्रतिनिधि टेकलाल चौधरी, मुखिया योगेन्द्र कुमार रंजन, गणेश सोरेन, कमरूल अंसारी,सुखमति देवी,पुर्व मुखिया बसंती देवी, पंसस जगरनाथ महतो, झामुमो किसान मोरचा के जिला उपाध्यक्ष गंगाराम महतो, किंग कोबरा के सुप्रीमो श्याम सुंदर महतो,प्यारेलाल महतो,योद्वा महतो, पंसस नागेश्वर महतो, प्रोफेसर दशरथ महतो, वकील गजाधर महतो,पुसन तुरी,एच एम जयलक्ष्मी, संध्या देवी, योधी महतो, जयलाल महतो, नंदलाल महतो,
टेकलाल महतो,देव नारायण महतो, कमल प्रसाद महतो, खिरोधर महतो, भुनेश्वर राम तुरी, दयाल महतो, हरि महतो, कुलेश्वर महतो सहित कई थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *