यूपी

पार्षद डिंपल सिंह ने कराई नालों की सफाई

मुरादाबाद: नगर निगम के वार्ड 19 के पार्षद डिंपल सिंह ने कपूर कंपनी चौराहे से पशु चिकित्सालय तक के बीच पड़ते नाले की सफाई अपनी निगरानी में कराई. उन्होंने कहा कि इस बार लॉकडाउन की वजह से नालों की सफाई में कुछ देर जरूर हुई है लेकिन वार्ड की जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जायेगी. उन्होंने कहा कि वार्ड के सभी नाले साफ कराए जा रहे हैं ताकि किसी को भी जलभराव की समस्या से न जूझना पड़े.


उन्होंने आज सुबह ही निगम की जेसीबी मंगवाकर सफाई कार्य करवाया. इस मौके पर सरदार डिंपल सिंह अश्क, अभिषेक प्रताप सिंह और सफाई नायक विजय राणा मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *