पंजाब

कांग्रेस पार्षद राजा की हालत बिगड़ी, कोरोना की आशंका, गंभीर हालत में देर रात अस्पताल में कराया भर्ती, पढ़ें क्यों

नीरज सिसौदिया, जालंधर
एक तरफ कोरोना का कहर तो दूसरी तरफ बरसात का मौसम लोगों की जान मुश्किल में डाल रहा है. कोरोना काल में घूम-घूम लोगों की सेवा में जुटे वार्ड नंबर 59 के पार्षद राजविंदर सिंह राजा भी बीमारी की चपेट में आ गए हैं. उन्हें देर रात गंभीर हालत में लंबा पिंड चौक के पास स्थित मैट्रो हास्पिटल में भर्ती कराया गया है. यहां उनका उपचार चल रहा है. उन्हें ग्लूकोज की बोतल चढ़ाई जा रही है. उन्हें कोरोना की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल उनमें कोई लक्षण नहीं मिले हैं.
बता दें कि राजविंदर सिंह राजा कोरोना काल में राशन वितरण से लेकर सेनेटाइजेशन तक का कार्य अपनी मौजूदगी में करवा रहे थे. जनसेवा करते करते जाने कब वह खुद बीमारी की चपेट में आ गए पता ही नहीं चला. वीरवार रात को अचानक उनके पेट में तेज दर्द उठा और असहनीय दर्द से वह कराहने लगे. परिजन उन्हें तत्काल पास ही स्थित मैट्रो हास्पिटल लेकर गए. जहां डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया. रात भर राजा दर्द से कराहते रहे. डॉक्टरों ने बताया कि पेट में इनफेक्शन की वजह से उन्हें यह तकलीफ हुई है. उन्हें लगातार ग्लूकोज की बोतल चढ़ाई जा रही हैं. फिलहाल उनकी हालत में सुधार है. सुबह लगभग 11 बजे उन्हें आराम मिला है.
राजा ने बताया कि अब वह कुछ राहत महसूस कर रहे हैं. विधायक बावा हैनरी और पूर्व पार्षद प्रदीप राय समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *