यूपी

पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

बागपत, एजेंसी
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भाजपा विधायक पर हमले के दो दिन बाद अब बागपत में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मरने वाले नेता का नाम संजय खोखर है. वह गांव छपरौली के रहने वाले हैं.
बताया जाता है कि भाजपा नेता संजय खोखर मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे. इसी दौरान आए अग्यात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस इसे रंजिशन हत्या का मामला मान रही है. फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बता दें कि इससे पहले भी बागपत में ही अपराधी भाजपा के नेताओं और उनके रिश्तेदारों को निशाना बना चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *