देश

शादीशुदा महिला का डेढ़ सौ लोग अलग-अलग दिन करते रहे यौन शोषण, पति ने भी किया किनारा, मीडिया और फिल्म जगत के लोगों समेत 143 लोगों पर केस दर्ज 

Share now

हैदराबाद, एजेंसी
एक शादीशुदा महिला को लगभग डेढ़ सौ के करीब लोगों ने अपनी हवस का शिकार बनाया. कभी उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया तो कभी एक-एक करके उसकी अस्मत लूटी गई. इतना ही नहीं उसके पति ने भी उसका साथ नहीं दिया. महिला का यौन शोषण करने वालों में स्टूडेंट्स से लेकर मीडिया और फिल्म जगत तक के लोग शामिल हैं. हैदराबाद की पंजागुट्टा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर करीब 50 पेज की एफआईआर दर्ज की है. कुछ महिलाओं पर भी यौन उत्पीड़न करवाने का आरोप लगाया है. महिला का आरोप है कि उसके पति और ससुराल वालों ने भी उसका यौन उत्पीड़न किया और बाद में उसने तलाक ले लिया. इसके बाद वह कॉलेज पढ़ाई करने जाने लगी तो यहां भी छात्रों ने उसका यौन उत्पीड़न किया.
महिला के अनुसार, वह बीते कई सालों से यौन उत्पीड़न का शिकार हो रही है लेकिन पहली बार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुंजागुट्टा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की उपयुक्त धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। महिला ने कई आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने और ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाने का भी आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *