यूपी

पांच से चलेगा भाजपा विशेष मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण अभियान, महानगर संयोजक बने अरुण कश्यप

नीरज सिसौदिया, बरेली 

पूरे प्रदेश में 5 दिसंबर से 13 दिसंबर तक विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा जिसकी जानकारी देते हुए महानगर अध्यक्ष डॉक्टर के एम अरोड़ा ने कहा कि महानगर में दोनों विधानसभा पर 10 हजार का लक्ष्य दिया गया है जिसे पूरा कर लिया जाएगा. इसमें जिनके वोट छूट गए हैं उन्हें बनाने का काम किया जाएगा और प्रत्येक मंडल पर इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है जिससे लक्ष्य शीघ्र पूरा हो जाएगा महानगर संयोजक अरुण कश्यप ने बताया की जो लोग किसी कारणवश बोट बनने से रह गया है वह इस अभियान में अपना वोट बनवा सकता है और प्रत्येक मंडल में बैठक हो रही है. बूथ स्तर पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है महानगर को 10 हजार वोट बनाने का लक्ष्य दिया गया है. उसे सभी कार्यकर्ता मिलकर पूरा कर लेंगे महानगर मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि महानगर के 9 मंडलों में बैठक होना शुरू हो गई है और अभियान को गति के साथ चलाया जाएगा और लक्ष्य को सभी पदाधिकारी मिलकर पूर्ण करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *