नीरज सिसौदिया, बरेली
शहर के जाने माने व्यापारी विष्णु कुमार अग्रवाल मैसर्स रामकुमार अग्रवाल ज्वेलर्स निकट हिन्द टाकीज का सोमवार रात आकस्मिक निधन हो गया. उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर एक बजे उनके रामपुर गार्डन स्थित आवास से निकाली जाएगी. उनका अंतिम संस्कार सिटी श्मशान भूमि पर किया जाएगा. परिवार में उनके दो पुत्र संदीप अग्रवाल, संजय अग्रवाल और अन्य लोग हैं. उनके निधन पर मां गंगा बचाओ वेलफेयर सोसाइटी ने शोक व्यक्त किया है.शोक व्यक्त करने वालों में सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनीश सक्सेना, भाजपा महानगर मंत्री प्रतिभा जौहरी, भाजपा महानगर मंत्री नंदा अग्रवाल, शालिनी वर्मा, अश्विनी ओबरॉय, राजगोपाल खट्टर आदि शामिल हैं. शोक व्यक्त करने वालों में सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनीश सक्सेना, भाजपा महानगर मंत्री प्रतिभा जौहरी, भाजपा महानगर मंत्री नंदा अग्रवाल, शालिनी वर्मा, अश्विनी ओबरॉय, राजगोपाल खट्टर आदि शामिल हैं.

नहीं रहे जाने-माने व्यापारी विष्णु कुमार अग्रवाल




