यूपी

भाजपा पार्षद शालिनी जौहरी को मिला शक्ति योद्धा सम्मान

नीरज सिसौदिया, बरेली
भाजपा पार्षद शालिनी जौहरी को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए शक्ति योद्धा सम्मान से नवाजा गया है. यह सम्मान उन्हें उत्तर प्रदेश महिला कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के मिशन शक्ति 3.0 नारी सुरक्षा, नारी सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत दिया गया है.

प्रमाण पत्र के साथ शालिनी जौहरी

बता दें कि जिला प्रोवेशन विभाग द्वारा संजय कम्युनिटी हॉल में विगत 21 अगस्त को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में जनपद में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को शक्ति योद्धा सम्मान से नवाजा गया जिसमें नगर निगम से पार्षद शालिनी जौहरी को यह सम्मान दिया गया है.


इसी तरह प्रदेश के हर जिले में महिलाओं को सम्मानित किया गया था. प्रदेश में सभी 75 जिलों में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें लगभग एक करोड़ महिलाओं को 21 अगस्त के दिन ही अलग अलग कार्यक्रम आयोजित करके यह सम्मान प्रदान किया गया. बता दें कि शालिनी जौहरी पिछले लगभग बीस वर्षों से पार्षद का चुनाव जीतती आ रही हैं. इलाके में वह काफी लोकप्रिय भी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *