यूपी

गरीब कन्या के विवाह को सृजन ने बढ़ाया मदद का हाथ

नीरज सिसौदिया, बरेली
समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही सृजन वेलफेयर सोसाइटी में अब गरीब बेटी के विवाह के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है| संस्था की अध्यक्ष दीक्षा सक्सेना ने बताया कि सोसायटी की ओर से गरीब कन्या को उसके विवाह के लिए कपड़े एवं घरेलू जरूरत के अन्य सामान उपहार स्वरूप प्रदान किए गए| इस गरीब कन्या का विवाह आगामी 16 फरवरी को होना है| सोसायटी की ओर से गरीब कन्या को गृहस्थी बसाने का सामान भी उपहार स्वरूप भेंट किया गया है|

दीक्षा ने बताया कि उक्त गरीब कन्या की राधा की मां उनके पास मदद के लिए आई थी जिस पर उनकी सोसाइटी में उसे हर संभव मदद का भरोसा दिलाया था| इसी के तहत लड़की को शादी और गृहस्थी का सामान एवं कपड़े आदि भेंट किए गए| दीक्षा सक्सेना ने कहा कि सोसायटी की ओर से आगे भी जरूरतमंदों की इसी प्रकार मदद की जाएगी| सुसाइड की अपनी क्षमता के अनुरूप पहले भी जरूरतमंदों की मदद करती रही हैं और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा| दीक्षा सक्सेना के इस कदम की शहर के प्रबुद्ध वर्ग में सराहना की है| बता दें कि युवा समाजसेवी दीक्षा सक्सेना अपनी सहेलियों के साथ मिलकर सृजन वेलफेयर सोसाइटी के नाम से एक एनजीओ चलाती हैं जिसके तहत वह गरीब बच्चों की शिक्षा का सारा खर्च भी खुद ही बाहर कर रही है| इसके अलावा गरीब लोगों को खाना और कंबल एवं कपड़े आदि वितरित करने में भी दीक्षा सक्सेना अहम भूमिका निभाती रही हैं| दीक्षा ने कहा कि हम लोग अपनी कमाई से कुछ हिस्सा समाज सेवा के लिए निकालते हैं और उसी से लोगों की मदद करते हैं| डॉक्टर दीक्षा सक्सेना एक डाइटिशियन है और पत्रकारिता के क्षेत्र से भी जुड़ी रही हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *