झारखण्ड

गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों में समन्वय जरूरी : विकास

Share now

बोकारो थर्मल। कुमार अभिनंदन
नावाडीह प्रखंड के मुखिया संघ की ओर से किशोर लाइन होटल भालमारा में वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश मुखिया संघ के अध्यक्ष विकास महतो ने कहा कि हम सभी पंचायत के जन प्रतिनिधि अपने क्षेत्र के विकास के लिए जवाबदेह हैं। लेकिन क्षेत्र का सर्वांगीण विकास के लिए पंचायत प्रतिनिधियों के साथ साथ अधिकारियों का समन्वय बहुत जरुरी है। इसके बिना विकास कार्यों को न तो समय पर शुरू किया जा सकता है और न ही समय पर पूरा किया जा सकता है। हमें खुशी है कि यहां के पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच अच्छा समन्वय है। वहीं प्रभारी बीडीओ रोशन कुमार, सीओ अंगारनाथ स्वर्णकार, बीपीओ मोहितानंद मोहित,जेई विश्वनाथ महतो ,कलीम अख्तर ,राजीव रंजन , आदि ने विश्वास दिलाया कि वे विकास कार्यों को ससमय पूरा कराने के लिए पूर्व की भांति सहयोग करते रहेंगे। इस मौके पर संघ के प्रखंड अध्यक्ष राम पुकार प्रसाद, मुखिया सुखमती देवी, कुंती देवी,रीना देवी,गौरीशंकर महतो,गणेश सोरेन,कमरूल अंसारी, भेखलाल महतो, योगेंद्र कुमार रंजन,रण विजय सिंह,डा. लालजी प्रसाद, सुरेश कुमार महतो,देवानंद महतो, घनश्याम गंझू,बली रजक,ललन कुमार, जयनाथ महतो,भोला राम महतो,जुगनू महतो, रूपलाल महतो, पंचायत सचिव महादेव महतो ,रेवा महतो ,रोजगार ,मनोज महतो ,सेवक बिनोद कुमार, उमेश कुमार, राजेश दसौंधी, नन्हे परवेज, बुलाकी महतो,धनेश्वर साव,ललित कुमार आदि मौजूद रहे.

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *