झारखण्ड

आरमो में कोयले की तस्करी पर पुलिस का संयुक्त छापा, 6 टन अवैध कोयला जब्त

बोकारो थर्मल। कुुुुमार अभिनंदन 
बोकारो एसपी चंदन कुमार झा के आदेश पर कोयले की अवैध धंधा पर सोमवार की रात बेरमो और बिष्णुगढ़ बाॅर्डर एरिया में छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के आरमो, लुकूबाद और नदीधार स्थित जंगल धंधेबाजों ने छुपाकर रखे 145 बोरा अवैध कोयला को जब्त किया। जब्त कोयले को पुलिस ने सीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि आरमो, लुकूबाद और नदीधार में धंधेबाजों ने भारी मात्रा में गोबिंदपुर परियोजना से चुराकर जंगल में छुपाकर रखा है। सूचना के आलोक में एसपी के निर्देश पर ऊपरघाट थाना प्रभारी सुधांशू श्रीवास्तव और सैट बेरमो और गोमिया के साथ मिलकर संयुक्त छापामारी की गयी। इससे पहले 27 फरवरी की रात भी छापामारी बोकारो थर्मल पुलिस ने 20 टन कोयला, 14 बाइक और 50 साइकिल जब्त किए थे। इस अभियान में इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी सुधांशू श्रीवास्तव, अनि देवानंद कुमार, विकास कुमार, रवि शर्मा, सअनि बैजुन मंराडी आदि शामिल थे। इस मामले में पुलिस ने कांड संख्या 25/2021 के तहत मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *