दुनिया

छह महिलाओं को पूर्व सैनिक ने बना रखा था सेक्स स्लेव, पिंजरे में बंद करके रखता था

एजेंसी, कैनबरा

ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में पुलिस के सामने एक अजीब मामला आया है. पुलिस को यहां एक ऐसा शख्स मिला है, जिसने अपने घर में 6 महिलाओं को सेक्स स्लेव बनाकर रखा था. इतना ही नहीं, वो उनके गले में स्टीक का पट्टा पहनाकर पिंजरे में बंद रखता था. यह दावा एक पीड़ित ने किया है. मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि पुलिस की पकड़ में आया ये शख्स डिफेंस फोर्स का सदस्य भी रह चुका है. पुलिस को आरोपी के घर से कई आपत्तिजनक चीजें मिली हैं.

40 साल से जेम्स रॉबर्ड डेविस पर इंसानों को गुलाम बनाने का आरोप है. ऑस्ट्रेलिया की फेडरल पुलिस ने इसके खिलाफ छापामार कार्रवाई की. इस दौरान कई हैरान करने वाली बातें सामने आईं हैं. डेविस एक ग्रामीण इलाके में रहता है. उसकी संपत्ति काफी बड़े इलाके में फैली हुई है. हालात यह थे कि छापा मारने पहुंची पुलिस इलाके की जांच करने में लगभग 15 घंटों का समय लगा. उन्होंने आरोपी के घर की कुछ तस्वीरें जारी की हैं.पुलिस ने कहा है कि डेविस ने महिलाओं को गुमराह किया और उन्हें शारीरिक, मानसिक और यौन रूप से प्रताड़ित किया. पुलिस ने आरोप लगाए हैं कि आरोपी महिलाओं से सेक्स वर्क भी कराता था. यह काम उसकी देखरेख में होता था.

पुलिस ने बताया है कि डेविस महिलाओं को डराता था और जान से मारने की धमकी देता था. बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिलाओं से एक कॉन्ट्रैक्ट पर दस्तखत पर भी करा रखे थे. इन दस्तावेजों में लिखा होता था कि महिलाएं अपनी मर्जी से खुद को डेविस के हवाले कर रहीं हैं. पुलिस ने जानकारी दी है कि अब तक डेविस के खिलाफ औपचारिक तौर पर केवल एक महिला का बयान आया है. उसपर दूसरे आरोप भी साबित हो सकते हैं. छापेमारी के दौरान पुलिस के हाथ कई चीजें लगीं. कार्रवाई में पुलिस को चार बॉक्स मिले हैं. खास बात है कि इनपर महिलाओं के नाम लिखे हुए थे. इसके अलावा पुलिस को सेक्स संबंधी चीजें भी मिली हैं. जांच कर रही पुलिस ने आरोपी के घर से फोन, कैमरा और कंप्यूटर जब्त किए हैं. आरोप है कि डेविस घर से जाने वाली महिलाओं को धमकी देता था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *