विचार

जीवन अनेक रंग, जीवन एक जंग…

Share now

पल पल रोज़ बदलती कुछ
नया रंग है जिन्दगी।
चुनौतियों का करो सामना
यही ढंग है जिन्दगी।।
जिन्दगी की जंग हार कर
बैठना. ठीक नहीं होता।
अगर खुद पर है विश्वास तो
जीत के संग है जिन्दगी।।

मानवता आदमी. को इक़
इंसान बना देती है।
कोशिश हर मुश्किल को
आसान बना देती है।।
कर्म को यूँ ही नही कहा
जाता है पूजा।
मेहनत से तराशो पत्थर
भगवान बना देती है।।

कुछ ऐसा करो कि चलती
जिंदगी कारवाँ बन जाये।
निगाह हर किसी की तुझ
पर मेहरबां बन जाये।
तेरी कोशिश हो बस किसी
और के आँसू पोंछने की।
जुड़ कर यह दुनिया इक
प्यार का जहाँ बन जाये।।

एस के कपूर “श्री हंस”
मो. 9897071046, 8218685464

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *