यूपी

हर नागरिक को नि:शुल्क लगे वैक्सीन, प्रतिदिन एक करोड़ वैक्सीनेशन सुनिश्चित करे सरकार : अजय शुक्ला

नीरज सिसौदिया, बरेली
महानगर कांग्रेस कमेटी बरेली के तत्वावधान में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में जिलाधिकारी बरेली के माध्यम से प्रतिदिन 1 करोड़ वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने व भारत के हर नागरिक को मुफ्त वैक्सीनेशन दिलवाने हेतु महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया. तत्पश्चात अजय शुक्ला ने कहा मोदी सरकार द्वारा वैक्सीन के लिए तय की गई अलग अलग कीमतें लोगों की पीड़ा से मुनाफाखोरी का एक और उदाहरण हैं। सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड की एक खुराक की कीमत मोदी सरकार के लिए 150 रुपये, राज्य सरकारों के लिए 300 रुपये और निजी अस्पताल के लिए 600 रुपये है।

भारत बायोटेक की कोवैक्सीन की एक खुराक मोदी सरकार के लिए 150 रुपये और राज्य सरकार के लिए 600 रुपये तथा निजी अस्पताल के लिए 1200 रुपये कीमत।निजी अस्पताल एक खुराक 1500 रुपये तक वसूल रहे हैं। आज एक एक खुराक की इतनी कीमत वसूल कर रहे हैं जिससे आम आदमी को पीड़ा हो रही है, इसलिए मोदी सरकार से निवेदन है कि वैक्सीन सभी के लिए मुफ्त में लगाने की तत्काल घोषणा कर देनी चाहिए।


ज्ञापन सौंपने वालों में प्रभात गिरी, केके दीक्षित, बिलाल कुरैशी, हर्ष बिसरिया, हर्षित दुबे, महेश पंडित, मोनू पाण्डे, योगेश जौहरी, विजय मौर्य, जकीर खान, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, हाजी जुबैर, अब्दुल अल्वी, धीरज दीक्षित, रवि कुमार, अब्दुल रहमान, सुचित्रा सिंह, कुमकुम शर्मा, संगीता कौशल, धर्मेश कौशल, आदि लोग उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *