यूपी

महिलाओं पर अत्याचार और गुंडागर्दी के विरोध में धरने पर बैठी प्रियंका गांधी, बरेली से पहुंचे अशफाक सकलैनी, अजय शुक्ला और अन्य कांग्रेसी

Share now

लखनऊ/बरेली
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी का आज 12 लखनऊ एयरपोर्ट पर आगमन हुआ. प्रियंका गांधी का वहाँ उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। तथा उसके तत्पश्चात उन्होंने गांधी प्रतिमा माल्यार्पण किया और गांधी प्रतिमा पंचायत चुनाव में हुए महिलाओं पर अत्याचारों तथा गुंडागर्दी के विरोध में मौन धारण कर प्रदर्शन किया तथा उन्होंने लखनऊ प्रदेश कार्यालय पर जाकर बरेली कांग्रेस जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष समेत बरेली के कई कॉंग्रेस जनों से मुलाकात की और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के उत्तर प्रदेश दौरे को लेकर सभी कांग्रेसी उत्सुक हैं।

जिलाध्यक्ष अशफाक सकलैनी ने कहा कि हमारी नेता श्रीमती प्रियंका गांधी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कमर कस ली है और हम प्रियंका गांधी  के नेतृत्व में चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेंगे और जीतेंगे। महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि प्रियंका गांधी के यूपी दौरे को लेकर सभी कांग्रेसी जोश में हैं और उन्होंने हम सबसे मुलाकात की. विधानसभा चुनाव की रणनीति के बारे में हम सब को अवगत कराया जिससे हम सब विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएंगे और निश्चित ही हम 2022 में सरकार बनाने जा रहे हैं।
लखनऊ जाने वालों में हाजी इस्लाम बब्बू के के दीक्षित पारस शुक्ला मोनू पांडे हर्षित दुबे ,हर्ष बिसरिया, विजय मौर्या समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हैं।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *