यूपी

शत प्रतिशत रहा रिजल्ट, एस एस वी के छात्रों ने मनाई खुशी

नीरज सिसौदिया, बरेली

एस एस वी इंटर कॉलेज सुरेश शर्मा नगर बरेली का विगत वर्षों की भाँति उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद का हाई स्कूल एवम इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा फल शत प्रतिशत आने पर विद्यालय प्रांगण में छात्रों व शिक्षकों द्वारा खुशिया मनाई एवम मिष्टान वितरण किया गया।


विद्यालय प्रबंधक साकेत सुधांशु शर्मा, अध्यक्ष  अंजलि शर्मा ने छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी छात्रों के जीवन में सफलता सदैव इसी प्रकार आती रहे। तब आप सभी जीवन में उत्तरोत्तर इसी प्रकार उन्नति के पथ पर अग्रसर रहें।


विद्यालय में सर्वेश गंगवार, पंकज कुमार, सौरभ शर्मा, प्रदीप गंगवार, मोहन स्वरूप, मोनू बाबू आदि ने अच्छा परीक्षाफल आने पर सभी छात्रों को बधाई दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *