यूपी

मानव सेवा क्लब ने मनाई मुंशी प्रेमचंद जयंती

बरेली : निरुपमा अग्रवाल के निवास पर आज मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती मनाई गई और निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र।ट्रॉफी वितरित किए गए और  गिरिजा व्यास, बरेली को 3 उपन्यास लिखने के लिए उत्तरीय ओढ़ा कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर महेश मधुकर, रमेश गौतम, डॉ एन एल शर्मा, सुरेश बाबू मिश्रा, एस के कपूर, सरिता सक्सेना, चित्रा सक्सेना, रोहित राकेश, मुकेश सक्सेना, इंद्रदेव त्रिवेदी ने प्रेम चंद के व्यक्तित्व व कृतित्व और आज उनकी अविस्मर्णीय कहानियों को आज के परिपेक्ष्य में गद्य व पद्य के माध्यम से चित्रित किया। क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा ने सम्पूर्ण कार्यक्रम का कुशलतम संचालन निष्पादित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *