झारखण्ड

आदिवासियों ने साल वृक्ष गाड़कर की पूजा-अर्चना, समाज की एकता और अखंडता के लिए शपथ ली

Share now

बोकारो थर्मल, कुमार अभिनंदन 
विश्व आदिवासी दिवस पर परसाबेड़ा मवि परिसर में आदिवासी महासभा ने आयोजन किया। समारोह में साल वृक्ष गाड़ कर पुजारी मांझी हड़ाम ने आदिवासी रीति-रिवाज से पूजा अर्चना की। आदिवासी समुदाय के देवी-देवताओं को याद करते हुए महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी गयी। वक्ता सीताराम मांझी ने कहा कि दुनिया भर में रहनेवाले आदिवासी समुदाय के लोगों की संस्कृति, भाषा और अस्तित्व को बचाने के लिए हर साल 9 अगस्त को अंतररष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाया जाता है। आदिवासी समुदाय के लोग आज भी समाज के मुख्यधारा में शामिल नहीं हुए हैं।

आजादी के समय आदिवासी की जनसंख्या झारखंड क्षेत्र में 37 फीसदी के करीब थे जबकि वर्ष 2011 आदिवासी जनगणना में 26 फीसदी हो गयी है, ये आदिवासी राज्य के लिए चिंता का विषय है। झारखंड में विस्थापन एवं पलायन को इसका मुख्य कारण बताया। कहा कि विश्व आदिवासी दिवस पर सिर्फ श्रद्धांजलि और माल्यार्पण कर इतिश्री पूरा करने से आदिवासी समुदाय का उत्थान नहीं होने वाला है, विश्व आदिवासी दिवस मनाना तभी सार्थक होगा जब हम राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में विकास के लिए आगे आकर संघर्ष करेंगे। झारखंड में पेसा कानून, वन अधिकार अधिनियम कानून को सख्ती से लागू करने की आवश्यकता है। आदिवासियों ने समाज की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली।

इस अवसर पर टिकैत कुमार महतो, रामकुमार मरांडी, राजेश मरांडी, करमचंद मांझी, गणेश सोरेन, फुलचंद मांझी, बसंत राय मुंडा, संतोष प्रजापति, लखीराम मुर्मू, समीर मुर्मू, सोनाराम मरांडी, विरसा सोरेन, दिनेश मरांडी, छोटेलाल टुडू, दशरथ मुर्मू सहित सैकड़ों आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे।
आरमो : बेरमो प्रखंड आजसू के तत्वाधान में आदिवासी बहुल पंचायत आरमो में विश्व आदिवासी दिवस पर बच्चे को पढ़ाई के प्रति जागरूक करने के लिए कॉपी-पेंसिल का वितरण किया गया। मौके पर प्रखंडध्यक्ष मंजूर आलम, सचिव खगेश्वर रजक, उपाध्याय रिजवान अहमद, कोषाध्यक्ष रंजन कुमार, सांसद प्रतिनिधि कौशल यादव, गोविंद यादव, साबिर अहमद मुख्य रूप से उपस्थित थे।


पेंक : ऊपरघाट के पेंक पंचायत में तेजस्विनी परियोजना के सदस्यों ने ग्रामीण युवतियों के साथ रैलीबेड़ा में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। यहां पर विश्व आदिवासी दिवस के बारे में जानकारी दी गयी। जिसमें तेजस्विनी के क्लस्टर ओडिनेटर पूनम कुमारी, वाईएफ प्रीति कुमारी, सुमित्रा कुमारी, एजीवाईम सुधा कुमारी, सेविका रगीता देवी, नीतू कुमारी, संजू कुमारी, प्रियंका कुमारी, पायल कुमारी, नेहा कुमारी, निशा, संगीता हांसदा, रेशमी हांसदा, रानी हांसदा सहित कई ग्रामीण महिला शामिल थी।


चपरीः नावाडीह प्रखंड के चपरी में तेजस्विनी परियोजना की ओर से विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता क्लस्टर कोर्डिनेटर बिहारीलाल तुरी के द्वारा किया गया। जिसमें आदिवासी समाज के उनके संस्कृति, सरना स्थल और उनके कृतियों के बारें में किशोरियों को बताया गया। यहां पर प्रखंड समन्वय रविकांत सिन्हा, युवा उत्प्रेरक नीलम देवी सहित कई किशोरियां उपस्थित थे।
सुरहीः सुरही में नेहरू युवा केंद्र के द्वारा विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रभातफेरी निकाली गयी और वृ़क्षारोपण किया गया। इस मौके पर सरीता कुमारी, भुवनेश्वर रविदास, लक्ष्मण गुप्ता, फिरोज अंसारी, स्नेहा कुमारी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
गोनियांटो : गोनियांटो पंचायत भवन में एक पुस्कालय का उदघाटन किया गया और खिलाडियों को फुटबॉल दिया गया। मौके पर निवर्तमान जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो, मुखिया गणेश सोरेन, विधायक प्रतिनिधि टेकलाल चौधरी, गंगाराम महतो, उपमुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार महतो, राजेश मरांडी, रामकुमार मरांडी सहित कई लोग उपस्थित थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *