विचार

एसके कपूर की कविताएं : स्वागतम मेघराज…

बादल वर्षा मे निहित अन्न
जल का राज है।
इसी से धरा सिंचित और
पैदा होता अनाज है।।
यह फसल की उपज और
नदी नाले सब कुछ।
मेघराज तेरे लिये सब ही
मोहताज़ है।।

बारिश से ही जन जीवन
रहता सुरक्षित है।
फसल नष्ट यदि भू भाग
जल वंचित है।।
मेघराज तुम्हारा करते हैं
हम सब ही स्वागत।
तुमसे धरती तले जल होता
संचित है।।

गर्मी वायु लू उमस से वर्षा
ही तो राहत है।
कृषक को रहती सदैव
वर्षा की चाहत है।।
आर्थिक स्थिति टिकी है
मानसून चौमासे पर।
बारिश का अच्छा होना हर
हर किसी पर रहमत है।।

ऊपर आसमान में मेघराज
तुम्हारा स्वागत है।
झूम झूम उठता मन जब
होती आगत है।।
तुझसे ही बुझती प्यास
पावन धरती धरा की।
तुझसे ही निकलती किसान
की रोजी रोटी लागत है।।

रचयिता – एस के कपूर “श्री हंस” बरेली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *