यूपी

नसीम अहमद ने निकाली बाइक रैली, दर्जनों लोगों ने थामा सपा का दामन

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली 

सपा नेता नसीम अहमद का उतरासिया मोहालिया पहुंचने पर उन्होंने बाइक रैली निकालकर व फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेता व संभावित प्रत्याशी नसीम अहमद ने जन सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत झूठ है। भाजपा का मानना है कि विकास संवेदनशील मुद्दा नहीं है। भाजपा हर मामलों में व्यापारिक दृष्टिकोण अपनाती है। भाजपा राजनीति में भी कारोबार ढूंढ़ती रहती है। जिन किसानों को आज खाल्स्थानी कहां जा रहा है उन्हीं किसानों के बेटे चीन और पाकिस्तान के बॉर्डर पर देश की रक्षा कर रहे हैं
भाजपा के पास अपने नेताओं के नाम के लिए अपना कोई काम नहीं है। भाजपा स्वतंत्रता विरासत की संस्कृति को नष्ट करना चाहती है। सामाजिक सद्भाव को तोड़ने में भाजपा लगी रहती है। भाजपा कुप्रचार में लगी है।

2022 का चुनाव देश और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। यूपी से ही बदलाव होगा जनता ने यह तय कर लिया है। कालाधन, भ्रष्टाचार और आतंकवाद के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा की सच्चाई जनता जान चुकी है। भाजपा लोकतंत्र के विरुद्ध आचरण करती है। भाजपा अलोकतांत्रिक व्यवस्था की पक्षधर है।
फासिस्ट ताकतों से देश को बचाना है। महिलाओं की अस्मिता पर हो रहा हमला शर्मनाक है। सामाजिक न्याय के प्रति बीजेपी सरकार का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है। असंगठित क्षेत्र के 6 करोड़ मजदूर भुके सोने को मजबूर हैं। किसान और बेकारी प्रमुख समस्या है। इनके समाधान के प्रति सरकार की कोई चिंता नहीं है।

समाजवादी पार्टी लोकतंत्र के लिए समर्पित और संकल्पित है। संवैधानिक अधिकारों की बहाली के लिये समाजवादी सरकार ही एकमात्र विकल्प है। साथ ही सपा मुखिया अखिलेश यादव ने 300 युनिट बिजली फ्री देना वादा भी किया है और दस लाख युवाओं को मुख्यमंत्री पद बनते ही सरकारी नौकरी देने भी वादा किया है वंचित और उपेक्षित तबके के सम्मान की लड़ाई सपा ही लड़ती है। उत्तर प्रदेश में खुशहाली और तरक्की के लिए समाजवादी पार्टी सरकार का बनना जनहित में है।

बसपा और भाजपा छोड़कर ये हुए सपा में शामिल 

समाजवादी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर
मुजीब मलिक, इस्लाम,मो. मुशर्रफ, मकसूद अहमद, नसीम अहमद मोहम्मद आजम, मोहम्मद नबी, कामिल कुरेशी, तारा चंद कश्यप, धर्मपाल सागर, छोटे लाल सागर, बाबूराम सागर, परमेश्वरी लाल सागर, विजय सिंह सागर,मो. आमिल, रहीस अहमद, विजय सिंह सागर, दिलशाद खान, मोहम्मद आरिफ, कुवर पाल, रंजीत सिंह सागर, मोहम्मद नईम, राजेंद्र सागर, जसपाल सागर, राजपाल आजाद, नईम मियां, रईस अहमद, जहीर अहमद, रेहान मलिक, आरिफ कुरैशी, नोनी राम, सुल्तान मलिक, अमान मलिक, नईम मलिक, महमूद अहमद, तस्लीम अहमद, वसीम अहमद, आदि लोगों ने भाजपा व बसपा छोड़ समाजवादी पार्टी ज्वाइन की.

ये रहे सभा में मौजूद 

इस जन सभा के दौरान नंदेली प्रधान जीशान खान, सरदार जसपाल सिंह मनकरा प्रधान, राजू समददार, रवि गिल चौधरी नितेंद्र सिंह, चौधरी धर्मेंद्र सिंह,आदि लोग मौजूद रहे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *