यूपी

नगर पालिका परिसर में रजा हॉस्पिटल ने लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों लोगों को दी गई नि:शुल्क दवा

नीरज सिसौदिया, बरेली

आज नगर पालिका परिषद के एपीजे अब्दुल कलाम पार्क के कैंपस बहेड़ी में रज़ा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल की ओर से निशुल्क कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर निशा बाठला व हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सलीम खान व जनरल  physicion डॉक्टर शाहिद आदि ने सैकड़ों मरीज़ों की जांच कर उनका इलाज व दवाइयां मुफ्त दी गईं। जो लोग आंखों के ऑपरेशन आदि के लिये बरेली व हल्द्वानी आदि जाया करते थे। आज उनको बहेड़ी के रज़ा अस्पताल द्वारा नगर पालिका कैंपस में मुफ्त में देखा गया व कुछ मरीज़ जो जांच में जिनको मोतियाबिंद आदि आंख की वीमारी पायी गई उनका रज़ा अस्पताल में ऑपरेशन किया जायेगा.

इसी तरह के कैम्प पूरे बहेड़ी क्षेत्र में गरीबों के लिए लगाए जाते रहेंगे जिस से मरीजों को इसका पूरा लाभ मिलता रहेगा।

इस रज़ा अस्पताल के खुलने से बहेड़ी वासियों को एक वरदान मिला है जिसमे उच्च स्तर के विशेषज्ञ डॉक्टर्स द्वारा लोगो का इलाज किया जाता है इस कदम के लिए बहेड़ी वासियों ने रज़ा अस्पताल का शुक्रिया अदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *