यूपी

हरप्रीत ‌सिंह गोलू को भाजपा में मिली बड़ी जिम्मेदारी, पढ़ें अब कौन सा दायित्व संभालेंगे?

नीरज सिसौदिया, बरेली
भारतीय जनता पार्टी ने सरदार हरप्रीत सिंह गोलू के सेवा और समर्पण के भाव को देखते हुए अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ब्रज क्षेत्र का सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। अब उन्हें भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों के प्रचार प्रसार का कार्य और मीडिया से समन्वय का कार्य देखना होगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह की ओर से जारी एक पत्र में इसकी पुष्टि की गई है। बता दें कि हरप्रीत सिंह गोलू शुरू से ही भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। पार्टी नेतृत्व ने हमेशा उन पर भरोसा जताया है। वह अल्पसंख्यक मोर्चे के मढ़ीनाथ मंडल के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। सिख समाज से ताल्लुक रखने वाले हरप्रीत सिंह गोलू 125 कैंट विधानसभा क्षेत्र में अच्छी पकड़ रखते हैं। सुभाष नगर के रहने वाले हरप्रीत सिंह गोलू गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी से भी जुड़े हुए हैं। सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों के साथ ही पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य भी वह बाखूबी करते आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *