यूपी

ग्राम मलकपुर पहुंचे नसीम अहमद, कहा-इस बार भाजपा का ‌सफाया होगा

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

आज ग्राम मलकपुर में सपा नेता व संभावित प्रत्याशी नसीम अहमद ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार भाजपा का सफाया होगा।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के प्रति जनता में उत्साह, विश्वास और जोश का जो जज्बा दिखा है वह अभूतपूर्व है। भाजपा की गलत नीतियों से परेशान किसान, नौजवान, मजदूर, महिलाएं, अगड़े, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक सभी वर्ग श्री अखिलेश यादव के साथ खड़े हो गए हैं।
भाजपा की कारगुजारी को उजागर करने के लिए ग्राम मलकपुर की जनसभा में हर वर्ग के लोग शामिल हुए। जनसभा में जबरदस्त उत्साह रहा।
सपा नेता नसीम अहमद ने कहा कि अगर जनता ने इसी उत्साह के साथ वोट कर दिया तो भाजपा की ऐतिहासिक हार होगी। मलकपुर की गरीबी को दूर करने का वादा किया। जनता को भाजपा के धोखे और झूठ से अवगत कराया। तथा समाजवादी नीतियों के प्रति भरोसा जताया। भाजपा सरकार की महंगाई, बेरोजगारी, अन्याय, अत्याचार से परेशान जनता ने बदलाव का मन पहले ही बना लिया था लेकिन अखिलेश यादव ने उस बदलाव को उम्मीद का नेतृत्व दिया है।
श्री नसीम अहमद के मलकपुर पहुँचने पर जगह जगह लोगों ने भव्य और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। बहेड़ी में किसी नेता के प्रति ऐसा प्यार और विश्वास पहले कभी नहीं दिखा।
जनता के सभी वर्गों से मिल रहा है नसीम अहमद को समर्थन। उन्होंने मलकपुर में लोगों को भाजपा के कुशासन, अन्याय, अत्याचार और परेशानियों से निजात दिलाने का वादा किया। श्री नसीम अहमद ने जनता को समाजवादी सरकार में किए गए कार्यों के बारे में बताया। यहाँ पर स्थानीय लोगों से पूछने पर पता चला कि यहाँ के लोगों की मुख्य समस्या गऊघाट है जिसका वादा चुनाव से पहले यहां के मौजूदा मंत्री ने किया था लेकिन जीतने के बाद एक बार भी मलकपुर गांव नहीं पहुंचे और यहाँ के युवाओं को पड़ा लिखा होने के बाद भी नौकरियां नहीं मिल पा रही हैं इस दौरान सपा नेता नसीम अहमद ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में दर्जनों तालाब खुदवाए गए, बांधों का काम तेजी से बढ़ा। लोहिया आवास योजना के तहत गरीबों को आवास दिया। महिलाओं को समाजवादी पेंशन देकर मदद की। आज बहेड़ी क्षेत्र की जनता समाजवादी सरकार के कार्यों को याद कर रही है।
श्री नसीम अहमद ने कहा कि सपा सरकार बनने पर किसानों के लिए नई योजनाएं लाने और मंडिया बनाने, खाद, बीज पानी का समय से इंतजाम करने का वादा किया। उन्होंने भाजपा सरकार में किसानों के साथ हुए अत्याचार और अन्याय से जनता को अवगत कराया।
अपने संबोधन के दौरान सपा नेता नसीम अहमद ने कहा कि भाजपा ने वोट के लिए 3 काले कृषि कानून वापस किए हैं। भाजपा कभी भी किसानों की हितैषी नहीं रही है। भाजपा हमेशा उद्योगपतियों का हित देख कर काम करती है। किसानों को इतना अपमानित किसी सरकार ने नहीं किया है। आज खाद के लिए भी किसान को लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। भाजपा ने किसानों की आय को दोगुना करने का झूठा वादा किया। नसीम अहमद ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है।


ग्राम मलकपुर में सपा नेता नसीम अहमद ने कहा कि सपा सरकार बनने पर बिजली के बिल में उम्मीद से ज्यादा राहत देंगे। भाजपा सरकार ने बिजली का कोई कारखाना नहीं लगाया, एक भी यूनिट बिजली नहीं बढ़ाई, लेकिन जनता को महंगी बिजली देकर पैसा वसूल रही है। नसीम अहमद ने बहेड़ी के मलकपुर गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनता में भरोसा कई गुना बढ़ा है।

पूरे क्षेत्र ही नहीं अब पूरे प्रदेश में यह विष्वास हो चला है कि समाजवादी पार्टी भाजपा को सत्ता से बेदखल कर जनता को कुशासन, अन्याय, अत्याचार, अपमान, बेरोजगारी और महंगाई के दंश से मुक्त कर आएगी। जनता का विश्वास और भरोसा समाजवादी पार्टी की नीतियों पर है व श्री नसीम अहमद के नेतृत्व में बहेड़ी में समाजवादी पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी भरोसे और विश्वास ने यूपी में बदलाव की लहर पैदा कर दी है। जनता भाजपा के धोखे और झूठ से कराह रही है। बीजेपी सरकार क्षेत्र व प्रदेश का विकास अवरुद्ध कर दिया है जनहित में कोई भी कार्य नहीं किया है।

अपनी संभावित हार से डरे और भयभीत बहेड़ी क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने अब नई साजिश और षडयंत्र करना शुरू कर दिया है। नफरत और बांटने की राजनीति करने वाली भाजपा के पास जनता को बताने के लिए अपना कोई काम नहीं है। इसीलिए बौखलाए हुए भाजपा नेताओं ने बहेड़ी क्षेत्र व प्रदेश को एक बार फिर दलदल में फंसाने का षड्यंत्र रचना शुरू कर दिया है। लेकिन बहेड़ी क्षेत्र व प्रदेश की जनता इस बार बेहद सतर्क और सावधान है। भाजपा को उसके साजिश और षडयंत्र का करारा जवाब मिलेगा। 2022 में प्रदेश की जनता बदलाव लाकर अखिलेश यादव के नेतृत्व में नई उम्मीद और विश्वास के साथ जनकल्याणकारी विकास परक सरकार बनाएगी।

इस जनसभा के दौरान मुख्य रूप से लाल किरण गंगवार,भगवान दास सागर, पुरषोत्तम दिवाकर, टीकाराम दिवाकर, दिलीप कुमार,सुमित शर्मा,अर्जुन दिवाकर, महेंद्र पाल, हरीश दिवाकर, राजीव गंगवार,जितेंद्र दिवाकर, ठाकुर दास कन्नौजिया, सुनील गंगवार, सचिन भारद्वाज, सर्वेश दिवाकर, भागवत शरण आदि लोग मौजूद रहे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *