झारखण्ड

डीएसपी के आश्वासन पर थाना घेराव टला, जनप्रतिनिधियों ने ज्ञापन सौंपा

Share now

झामुमो नेता सह मुखिया पर जानलेवा हमला मामला
बोकारो थर्मल। कुमार अभिनंदन
सूबे के शिक्षा मंत्री के करीबी कंजकिरो पंचायत के ग्राम प्रधान सह झामुमो नेता योगेंद्र कुमार रंजन के साथ भु-माफियाओं के द्वारा मंगलवार को की गयी जानलेवा हमला मामलें में बुधवार को जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो के नेतृत्व में प्रखंड के दर्जनों जनप्रतिनिधि थाना घेराव कार्यक्रम था। लेकिन बेरमो डीएसपी सतीश चंद्र झा के पहल पर थाना घेराव कार्यक्रम स्थगित कर दिया । थाना पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से एक लिखित ज्ञापन सौंपे। इसके बाद जनप्रतिनिधियों ने पत्रकारों से कहा कि बेरमो डीएसपी सतीश चंद्र झा ने आश्वास्न दिया है। ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला मामले में आरोपित सभी आरोपियों को 24 घंटा के अंदर गिरफ्तार कर लिया जाऐगा। जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो, मुखिया संघ के सचिव देवानंद महतो व विधायक प्रतिनिधि टेकलाल चौधरी ने कहा कि पुलिस को दो दिन की मोहल्लत दी गयी है। अगर दो दिन के अंदर सभी आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती है, तो बोकारो थर्मल-नरकी भाया पेंक मुख्य सड़क को जाम किया जाऐगा। दूसरी और पंचायत के ग्रामीण काफी आक्रोश में है। थाना घेराव करने पहुंचे मुख्य रूप से जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो, विधायक प्रतिनिधि टेकलाल चौधरी, निवर्तमान मुखिया देवानंद महतो, भेखलाल महतो, गणेश सोरेन, सुरेश महतो, उप मुखिया सुरेंद्र कुमार महतो, वार्ड सदस्य जयप्रकाश महतो, हेंमती देवी, खिरोधर महतो, भीम महतो, सुनील कुमार महतो, दिनेश्वर रजवार, लालमणि महतो, उमेश महतो, परमेश्वर महतो, झामुमो किसान मोरचा के जिला उपाध्यक्ष गंगाराम महतो, देवनारायण महतो, कमल प्रसाद महतो सहित दर्जनों लोग शामिल थे।
क्या है मामलाः मंगलवार को बोकारो थर्मल-नरकी मुख्य पथ स्थित कंजकिरो सब-स्टेशन के समीप गैरमजरूवा जमीन पर भु-माफियाओं के द्वारा अवैध कब्जा कर चाहरदिवारी की निमार्ण की ग्रामीणों की सूचना पर कंजकिरो के ग्राम प्रधान योगेंद्र कुमार रंजन कार्यस्थल पर पहुंचे थे, पर वहां उन्हें भू-माफियाओं के द्वारा कुदाल और गेंता से जानलेवा हमला कर दिया। किसी तरह वहां ग्रामप्रधान जानबचाकर निकले। कंजकिरो मौजा के खाता नंबर 264, प्लांट नबंर 2856, 2849, 2831 व रकवा 40 डिसमिल है। इस पर भू-माफिया सुरेंद्र विश्वकर्मा, दशरथ विश्वकर्मा, अनंतलाल विश्वकर्मा, गुरूप्रसाद विश्वकर्मा व देवानंद विश्वकर्मा ने जबरन कब्जा कर चाहरदिवारी का निर्माण कर रहें थे। इस पर 2013 से एसडीओ कोर्ट बेरमो में मामला चल रहा है। दूसरी और दूसरा पक्ष बेरमो डीएसपी सतीश चंद्र झा और एसडीओ को एक आवेदन दिया है।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *