यूपी

कैंट का टिकट पाने के लिए भोलेबाबा की शरण में पहुंचे प्रदेश सह कोषाध्‍यक्ष संजीव अग्रवाल और मेयर उमेश गौतम, जानिये क्‍या है वजह?

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

कैंट विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट के दो प्रबल दावेदार आज भोलेबाबा की शरण में नजर आए। भाजपा के स्‍वच्‍छ भारत अभियान के बहाने दोनों दिग्‍गज नेता कैंट विधानसभा क्षेत्र के मंदिरों में हाथों में झाड़ू थामे नजर आए। पहले मंदिर परिसर में साफ-सफाई की और अंत में भोले बाबा का जलाभिषेक कर मन्‍नतें मांगीं। दोनों के साथ स्‍थानीय पार्षद और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।


बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से लगातार स्‍वच्‍छता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आज भाजपा नेताओं ने मंदिरों में सफाई अभियान चलाया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह कोषाध्‍यक्ष और कैंट विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट के प्रबल दावेदार संजीव अग्रवाल ने कालीबाड़ी कैंट मंडल के अंतर्गत पड़ते जंक्‍शन स्थित हनुमान मंदिर में साफ-सफाई की। वहीं मेयर डा. उमेश गौतम ने मणिनाथ मंदिर परिसर में सफाई कर्मियों के साथ खुद भी झाड़ू थामा और साफ-सफाई की। इसके बाद दोनों नेताओं ने मंदिर परिसर में शिवलिंग का जलाभिषेक भी किया। दिलचस्प बात यह रही कि मणिनाथ मंदिर में मेयर के साथ संजीव अग्रवाल भी थे।

जंक्‍शन स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित सफाई अभियान में संघचालक धोपेश्वर नगर अरविंद गंगवार, महानगर मंत्री सोनू कालरा, कालीबाड़ी कैंट मंडल अध्यक्ष मोहित तिवारी, मणिनाथ मंडल अध्यक्ष नरेंद्र मौर्य, पार्षद पुष्पेंद्र माहेश्वरी, मंडल महामंत्री अमर सिंह राठौर, मंडल उपाध्यक्ष हर्षित गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष हरिशंकर राजपूत, मंडल उपाध्यक्ष कमल बंसबाल, मंडल उपाध्यक्ष नीरज रस्तोगी, मंडल मंत्री सुरेश रस्तोगी, मंडल मंत्री नीरज श्रीवास्तव और शक्ति केंद्र प्रभारी बूथ अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसी प्रकार मेयर के साथ स्‍थानीय पार्षद और बड़ी तादाद में भाजपा नेता और स्‍थानीय लोग मौजूद थे। बता दें कि मेयर उमेश गौतम भी कैंट विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट के प्रबल दावेदार हैं। आज उन्‍होंने जिस मणिनाथ मंदिर में स्‍वच्‍छता अभियान चलाया वह भी कैंट विधानसभा सीट के अंतर्गत ही आता है। वहीं संजीव अग्रवाल ने भी जिस मंदिर में अभियान चलाया वह भी कैंट विधानसभा क्षेत्र में ही पड़ता है। स्‍पष्‍ट है कि दोनों नेता विधानसभा टिकट पाने के लिए कैंट विधानसभा क्षेत्र में पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *