विचार

मतदान हमारा संवैधानिक व नैतिक अधिकार है।

मतदान हमारा संवैधानिक व नैतिक
अधिकार है।

हमारा मत बदल सकता, हवा का गलत रुख है।
हमारे वोट से निश्चित होता, देश का दुख सुख है।।

जरूर मतदान करना,मत गलत दान करना।
अपने मत से तुम राष्ट्र,का बहु हित धरना।।

तेरा उँगली निशान,तय करेगा राष्ट्र कमान।
सही गलत फैंसले से,होगी राह मुश्किल,आसान।।

जैसी हम चाहते सरकार, करें वैसा मताधिकार।
इसी प्रकार हम कर सकते,राष्ट्र का उपकार।।

हम नहीं लाचार,रखते हम मत का अधिकार।
हमारा मत निश्चित करेगा,सबल देश का आधार।।

एस के कपूर श्री हंस
बरेली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *