इंटरव्यू

मैंने पार्टी से कभी कुछ नहीं मांगा, पढ़ें भाजपा ब्रज क्षेत्र अल्पसंख्यक मोर्चा के मीडिया प्रभारी सरदार हरप्रीत सिंह गोलू का स्पेशल इंटरव्यू

Share now

सरदार हरप्रीत सिंह गोलू ने वर्ष 2010 में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत एक आम कार्यकर्ता के रूप में की थी। इसके बाद वह अल्पसंख्यक मोर्चा के मढ़ीनाथ मंडल अध्यक्ष बनाए गए। वर्तमान में वह ब्रज क्षेत्र अल्पसंख्यक मोर्चा के मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। गोलू का अब तक का राजनीतिक सफर कैसा रहा? अपनी सफलता का श्रेय वह किसे देते हैं? इन्हीं सब बिंदुओं पर सरदार हरप्रीत सिंह गोलू ने इंडिया टाइम 24 के संपादक नीरज सिसौदिया से खुलकर बात की। पेश हैं बातचीत के मुख्य अंश…

सवाल : अपने राजनीति में कदम कब रखा?
जवाब : मैंने राजनीति का सफर वर्ष 2010 में भाजपा के एक आम कार्यकर्ता से रूप में शुरू किया था। उस समय भाजपा का कुछ भी नहीं था तबसे भाजपा के लिए काम करता आ रहा हूं। उस समय भाजपा में सिख समाज के लोग बहुत कम थे। मेरे इस सफर में अवतार सिंह सोनू कालरा का बहुत अहन योगदान रहा। लोकसभा चुनाव के दौरान मेरी सुभाष नगर में वर्ष 2014 में संतोष गंगवार के चुनाव में ड्यूटी लगायी। उसमें मैंने कड़ी मेहनत की।


सवाल : भाजपा से आप जुड़े हैं, क्या मिला आपको और क्या सीखा?
जवाब : भाजपा में छोटे से लेकर बड़े कार्यकर्ता को एक जैसा सम्मान दिया जाता है। कोई भेदभाव वाला काम नहीं है। भाजपा ने मुझे बहुत सम्मान दिया है। भाजपा से मैंने बहुत खुछ सीखा। कैसे संगठन में काम किया जाता है, पार्टी की नीति जन जन तक कैसे पंहुचाई जाती है।


सवाल : कुछ लोग कहते हैं कि भाजपा हिन्दुओं की पार्टी है। इस पर क्या कहना चाहेंगे?
जवाब : जो लोग कहते हैं कि भाजपा हिन्दुओं की पार्टी है वह एक वर्ग की पार्टी हो सकती है लेकिन भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास वाली पार्टी है। मैं उन्हें कहना चाहूंगा जो लोग कहते हैं कि भाजपा हिन्दू पार्टी है, भाजपा सब धर्म को लेकर चलने वाली पार्टी है। आज भाजपा से जुड़ने वाले सिख समाज के लोगों को गर्व होता है। हमारे माननीय मुख्य्मंत्री योगी आदित्यनाथ पर जो सिखों के प्रति इतना प्रेम भाव देखकर योगी सरकार ने अपने आवास पर साहिबजादा दिवस मनाया और श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी की सेवा की और गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादे के इतिहास को पाठ्यक्रम में जोड़ा, हिन्दू पार्टी होती तो ये सब न करते। जितना योगी सरकार की योजनाओं का लाभ अप्लासंख्यकों को मिल रहा है शायद ही किसी और सरकारों में मिलता हो।


सवाल : पार्टी में आपको क्या जिम्मेदारी दी गई है?
जवाब : मैं पार्टी का एक छोटा कार्यकर्ता हूं। पार्टी ने पहले मुझे सुभाष नगर के मढ़ीनाथ मण्डल का अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा का बनाया। मेरे कार्य को देखते हुए मुझे अब ब्रज क्षेत्र अल्पसंख्यक मोर्चे का मीडिया प्रभारी बनाया गया है। मैं पार्टी की नीति को जन- जन तक पहुंचने का काम करता हूं।


सवाल : भाजपा की सरकार प्रदेश में बहुमत से आती है तो हाईकमान आपके कार्यों को देखते हुए क्या बड़ी जिम्मेदारी दे सकता है?
जवाब : भाजपा में हर कार्यकर्ता को मान सम्मान मिलता है। मैंने पार्टी से कभी कुछ नहीं मांगा। पार्टी अपने कार्यकर्ता का ध्यान रखती है। पार्टी का जो भी फैसला होता वह मेरे सर माथे होते हैं। भाजपा की 10 मार्च को पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी और योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनेंगे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *