पंजाब

‘पंजाब कल, आज और कल, पर विचार गोष्ठी कल, विद्या धाम में जुटेंगे विचारक और मंत्री

Share now

नीरज सिसौदिया, जालंधर
विद्या भारती पंजाब की ओर से शनिवार को ‘पंजाब कल, आज और कल’ विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन विद्या भारती के संपर्क विभाग की ओर से किया जा रहा है। इस संबंध में विद्या भारती पंजाब के संपर्क विभाग के संपर्क प्रमुख ने बताया कि विचार गोष्ठी का आयोजन जालंधर के विद्या धाम में शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के उपाध्यक्ष कुलदीप अग्निहोत्री होंगे। इस विचार गोष्ठी में पंजाब के अतीत, वर्तमान और भविष्य पर वक्ता अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम में विजय नड्डा, विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख राजेंद्र जी, सहायक संपर्क प्रमुख सोम कालिया सहित अन्य लोग भी शिरकत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *