यूपी

बसंत पंचमी पर विद्यालय में मना वार्षिकोत्सव, नृत्य कर बच्चों ने बढ़ाई समारोह की शोभा

Share now

गोंडा। जनपद के पंडित बृजभूषण मिश्र इंटर कॉलेज, बैजलपुर नवाबगंज में बसंत पंचमी के अवसर पर विद्यालय का 43वां वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता झारखंड चुनाव आयुक्त सेवानिवृत आईएएस श्री नरसिंह नारायण पांडे जी ने की। इस दौरान कॉलेज के होनहार बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वहाँ उपस्थित जन समूह का मन मोह लिया व समारोह की शोभा बढ़ाई।

समारोह में उपस्थित विद्यालय प्रबंधक श्री बसंत कुमार शुक्ल, अध्यक्ष श्रीमती अर्चना मिश्रा, संस्थापक प्रधानाचार्य श्री राम बिहारी मिश्र एवं वर्तमान प्रधानाचार्य श्री जयप्रकाश मिश्र ने मुख्य अतिथि श्री अवधेश कुमार सिंह (मंजू सिंह), एमएलसी गोंडा-बलरामपुर का स्वागत व सम्मान किया।
इस अवसर पर विद्यालय संरक्षक श्री अनुराग मिश्र, प्रबंध समिति के सदस्य श्री विनोद पांडे, श्रीमती मंजू पांडे व अन्य सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय के अध्यापक आशुतोष शुक्ल, आशीष गुप्ता, मनीष शुक्ल आदि ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *