यूपी

सपा के दिग्गज नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख चन्द्र सेन सागर की नई पहल: फरीदपुर में बूथ, सेक्टर और जोन प्रभारियों के घर लगेंगी नेम प्लेट, मिलेंगे पहचान पत्र व लेटर पैड

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

समाजवादी पार्टी (सपा) में बूथ स्तर से लेकर विधानसभा स्तर तक संगठन को मजबूत करने की दिशा में फरीदपुर विधानसभा से बड़ी पहल शुरू हुई है। सपा के दिग्गज नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख चन्द्र सेन सागर ने कार्यकर्ताओं की पहचान और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए इस अभियान की शुरुआत की है।

उन्होंने कहा कि कई कार्यकर्ता, चाहे वे बूथ प्रभारी हों, सेक्टर प्रभारी या जोन प्रभारी, लगातार पार्टी के लिए सक्रियता से काम कर रहे हैं, लेकिन उनकी कोई आधिकारिक पहचान नहीं है। इसे ध्यान में रखते हुए अब हर जिम्मेदार कार्यकर्ता के घर पर नाम पट्टिका लगाई जाएगी और उन्हें पहचान पत्र व लेटर पैड भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

कार्यकर्ताओं को मिलेगा सम्मान और पहचान

चंद्रसेन सागर ने कहा कि यह पहल केवल पहचान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को जनता के बीच सम्मान और एक अलग पहचान दिलाना भी है। जब किसी बूथ प्रभारी या सेक्टर प्रभारी के घर पर नाम पट्टिका होगी, तो जनता सीधे तौर पर उनसे जुड़ सकेगी और संगठन की पकड़ और मजबूत होगी।

सैंपल प्लेट

फोटो लेकर आएं कार्यकर्ता

उन्होंने अपील की कि सभी कार्यकर्ता अपना एक पासपोर्ट साइज फोटो तैयार रखें। इसके बाद वे स्वयं या जोन प्रभारी उनके घर जाकर पहचान पत्र और लेटर पैड उपलब्ध कराएंगे।

चुनावी समीकरणों में अहम कदम

राजनीतिक हलकों में इस पहल को फरीदपुर विधानसभा में समाजवादी पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और चुनावी तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। चन्द्र सेन सागर लंबे समय से फरीदपुर की राजनीति में सक्रिय हैं और उन्हें पार्टी का विधानसभा सीट से प्रबल दावेदार भी माना जा रहा है।

जनता के बीच मजबूत पकड़

पूर्व ब्लॉक प्रमुख चन्द्र सेन सागर का इलाके में जनाधार काफी मजबूत है। वे लगातार जनता के बीच सक्रिय रहते हैं और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद बनाए रखते हैं। यही वजह है कि उनकी इस पहल को सपा के लिए एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है।

उन्होंने कहा, “कार्यकर्ताओं की पहचान ही संगठन की ताकत है। जब कार्यकर्ता सशक्त होंगे तो संगठन भी और मजबूत होगा।”

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *