यूपी

श्री अगस्त्य मुनि महराज का 179वां वार्षिकोत्सव संपन्न, सुंदरकांड पाठ और सम्मान समारोह के साथ हुआ समापन

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

बमनपुरी स्थित श्री अगस्त्य मुनि आश्रम में महराज श्री अगस्त्य मुनि जी का 179वां वार्षिकोत्सव धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ संपन्न हुआ। इस वार्षिकोत्सव का समापन रविवार को सुंदरकांड पाठ, पूजन-अर्चन, प्रसाद वितरण और सम्मान समारोह के साथ किया गया।

समापन अवसर पर कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया और श्री अगस्त्य मुनि महाराज के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

सभा के अध्यक्ष पंडित दीपक शर्मा ने इस अवसर पर वार्षिकोत्सव को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी कार्यकर्ताओं, सहयोगी जनों और क्षेत्रवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि श्री अगस्त्य मुनि महाराज का आशीर्वाद सभी भक्तों पर बना रहे और हर वर्ष यह आयोजन और अधिक भव्य रूप से होता रहे।

सम्मान समारोह भी आयोजित

कार्यक्रम में वार्षिकोत्सव में सहयोग देने वाले कई लोगों को प्रतीक चिन्ह और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

श्री अगस्त्य मुनि का स्वरूप धारण करने वाले बालक प्रणव शर्मा (विभू),

भगवान गणेश का स्वरूप निभाने वाले अनुराग रावत,

आकर्षक झांकी प्रस्तुत करने वाले शिब्बू कश्यप,

शोभायात्रा में बैंड-बाजे की सेवा देने वाले अबरार बैंड के स्वामी सैम भूरी,तथा पुजारी पंडित वासुदेव शास्त्री को शील्ड, प्रशस्ति पत्र और भेंट देकर सम्मानित किया गया।

उपस्थित गणमान्य लोग

कार्यक्रम में सभा अध्यक्ष पंडित दीपक शर्मा के साथ महामंत्री गौरव रस्तोगी, कोषाध्यक्ष सोनू पाठक, उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता व सुनील मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष इंद्र देव त्रिवेदी, नवीन शर्मा, धीरज दीक्षित, दिव्यांश पाठक, निमिष पाठक, विशाल कश्यप, रवि वर्मा, शेखर रस्तोगी, विक्रम रस्तोगी, उत्कर्ष रस्तोगी और शानू रस्तोगी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अध्यक्ष पंडित दीपक शर्मा ने अंत में सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का पुनः आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री अगस्त्य मुनि आश्रम समाज को धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य निरंतर करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *