नीरज सिसौदिया, बरेली
आज दोपहर 12:30 बजे पार्षद सतीश चंद्र कातिब ‘मम्मा’ के निवास स्थान पर श्री बांके बिहारी मंडल बरेली की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में मंडल की कार्यप्रणाली, संगठन की मजबूती और आने वाले कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

इस कामकाजी बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना और मंडल अध्यक्ष मोहित अरोड़ा के नेतृत्व में हुआ। बैठक में मंडल से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भागीदारी की और संगठन के विस्तार के लिए अपने-अपने सुझाव साझा किए।

पार्षद सतीश चंद्र कातिब ‘मम्मा’ ने बैठक में शामिल सभी महानुभावों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती आपसी एकजुटता और निरंतर प्रयासों से ही संभव है। उन्होंने भरोसा जताया कि श्री बांके बिहारी मंडल आने वाले समय में समाजसेवा और संगठन के कार्यों को और बेहतर ढंग से आगे बढ़ाएगा।
Facebook Comments





