नीरज सिसौदिया, बरेली
वरिष्ठ नागरिक सामाजिक सेवा समिति, बरेली द्वारा 14 मार्च 2026 को स्टेडियम रोड स्थित एक सभागार में होली पारिवारिक स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, सम्मान समारोह तथा पारिवारिक माहौल के बीच होली के पर्व की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम का कुशल संचालन समिति के महामंत्री एस. के. कपूर और वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वानी देव ने किया। समारोह में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इसके साथ ही 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ सदस्यों का विशेष सम्मान किया गया, जिसे सभी ने बड़े गर्व और सम्मान के साथ सराहा।

समारोह के दौरान नव संवत्सर के अवसर पर शिव कुमार बरतरिया द्वारा प्रकाशित पत्रिका “सृष्टि निर्माण दिवस” का विमोचन भी किया गया। यह क्षण कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।
महामंत्री एस. के. कपूर ने बताया कि कार्यक्रम में कई तरह के पुरस्कार भी प्रदान किए गए। इनमें अधिकतम उपस्थिति पुरस्कार, श्रेष्ठ कार्यकर्ता पुरस्कार, सेवा कार्यक्रमों को वित्तीय सहयोग देने वाले सदस्यों का सम्मान तथा नए सदस्यों का अभिनंदन शामिल रहा। इसके अलावा समिति द्वारा आयोजित ऑनलाइन प्रश्नावली प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष के. के. महेश्वरी, महामंत्री एस. के. कपूर, कोषाध्यक्ष वी. के. मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वानी देव और प्रभाकर मिश्रा सहित पवन अग्रवाल, बिपिन मेहरा, जे. पी. गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, सुनील रस्तोगी, मुकेश सक्सेना, आर. एन. मेहरोत्रा, अनिल कोहली, अनिल सक्सेना, सुनील अग्रवाल, डॉ. आर. सी. पाण्डेय, राकेश बाबू सक्सेना, विजय सक्सेना, राज कुमार प्रिंस, एम. एल. टंडन, राम बाबू अग्रवाल, दीपक श्रीवास्तव, रोशन लाल खंडूजा, आनंद सक्सेना, शिव कुमार बतरिया, सरला चौधरी, राजेश्वरी अत्री, नीता सक्सेना, पंकज मेहरोत्रा, संदीप अग्रवाल, ए. के. सिन्हा, विश्वजीत कैला सहित अनेक सदस्यों और मातृ शक्ति की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम की शुरुआत मातृ शक्ति द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, प्रार्थना गीत, प्रेरणा गान और गणेश वंदना से हुई। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को आनंदमय बना दिया।

समारोह के अंत में सभी सदस्यों ने फूलों की होली खेली और आपसी स्नेह व भाईचारे का संदेश दिया। इसके पश्चात सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने मिलकर भोजन का आनंद लिया।
यह आयोजन न केवल होली के पर्व की खुशियों को साझा करने का अवसर बना, बल्कि वरिष्ठ नागरिकों के बीच आपसी संवाद, सम्मान और सहयोग की भावना को भी मजबूत करने का माध्यम साबित हुआ। कार्यक्रम ने उपस्थित सभी पुरुष और महिला वरिष्ठ नागरिकों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।





