यूपी

वरिष्ठ सपा नेता चंद्रसेन सागर ने सादगी से मनाई पार्टी संस्थापक धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि, कहा- पीडीए के प्रकाशस्तंभ बनकर हमेशा राह दिखाते रहेंगे नेता जी

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और फरीदपुर विधानसभा सीट से पार्टी के टिकट के प्रबल दावेदार चंद्रसेन सागर ने पार्टी संस्थापक एवं पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव (नेताजी) की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि नेताजी (मुलायम) का जीवन समाजवादी सिद्धांतों के प्रति समर्पण की सबसे बहुमूल्य धरोहर है। उनके विचार और उनका जीवन हम सभी को सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।
चंद्रसेन सागर और उनके समर्थकों ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नेताजी का मानना था कि मदद ही मानवता की पहली सीढ़ी है। उन्होंने सिखाया कि जो सबसे कमजोर है, उसकी ओर मदद का हाथ बढ़ाना चाहिए और उसे अपने साथ लेकर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि नेताजी ने समाज को केवल भेदभाव मिटाने का ही नहीं, बल्कि मन में मौजूद भेदभाव की भावना को भी समाप्त करने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि कागजों पर समानता लिख देने भर से वास्तविक बदलाव नहीं आएगा। जब तक लोगों के बीच मनमुटाव खत्म नहीं होगा, तब तक सच्चा सामाजिक परिवर्तन संभव नहीं है। जब तक समाज में लोग पीड़ित, दुखी और अपमानित हैं, तब तक सभी को संघर्ष जारी रखना होगा। अखिलेश ने कहा कि आज पीड़ित और वंचित लोगों को एक सूत्र में जोड़ने के लिए समाजवादी पार्टी जिस ‘पीडीए’ के विचार को आगे बढ़ा रही है, उसकी बुनियाद प्रेम, दया और अपनापन है। नेताजी अपने जीवन में इन मूल्यों के जीवंत उदाहरण रहे। उन्होंने कहा कि नेताजी पीडीए के प्रकाशस्तंभ बनकर हमेशा रास्ता दिखाते रहेंगे। उनकी हर स्मृति एक नई प्रेरणा देती है। उन्होंने नेताजी को एक बार फिर कोटि-कोटि नमन करते हुए उनके विचारों और सामाजिक न्याय के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
इस मौके पर विजय सागर, जगपाल सिंह सागर, राजेश सिंह, प्रमोद कुमार गंगवार, इमादुल हसन, लाल सिंह यादव, जबर सिंह यादव, सचिन गंगवार, सचिन यादव प्रदेश सचिव सपा मजदूर सभा, सुधीर यादव जटौआ, राजेश्वर सिंह आदि ने स्वर्गीय नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *