उत्तराखंड

खेतीखान के सहकारी बैंक के गार्ड ने कैशियर और चपरासी को गोली मारी

राजेंद्र भंडारी, खेतीखान
चंपावत जिले के खेतीखान स्थित सहकारी बैंक के गार्ड ने शुक्रवार सुबह मामूली विवाद के चलते बैंक के कैशियर और चपरासी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक खेतीखान के मानर का रहने वाला गार्ड दिनेश सिंह बोहरा खेतीखान में ही सहकारी बैंक में गार्ड के पद पर तैनात था। आज सुबह किसी बात को लेकर उसका बैंक के कैशियर और चपरासी से विवाद हो गया। इस पर दिनेश ने कैशियर को बैंक के अंदर ही गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया वही चपरासी जान बचाने के लिए बाहर भागा तो आरोपी ने उसका पीछा कर बैंक से करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर जाकर उसको गोली मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान चंपावत के तल्ली हाट निवासी राजेंद्र वर्मा और चौमेल निवासी ललित सिंह बिष्ट के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मामूली सी बात पर उनके बीच विवाद हो गया था जिस पर गार्ड ने आपा खो दिया और दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे पहले कि पुलिस मौके पर पहुंचती आरोपी फरार हो गया। समाचार लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी पुलिस उसकी तलाश कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *