पंजाब

विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा बनाने में कृष्णलाल ढल्ल जैसे क्रांतिकारी कार्यकर्ताओं का अहम योगदान है : किशनलाल शर्मा

Share now

जालंधर : जालंधर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की ओर से गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू में भारत माता के महान सपूत भारतीय जनता पार्टी के भीष्म पितामह कहे जाने वाले कृष्णलाल ढल्ल निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के पंजाब प्रधान किशन लाल शर्मा जी ने कहा कि कृष्ण लाल ढल्ल ने अपने जीवन का हर एक पल भारत माता के लिए समर्पित किया था वह एक सच्चे जनसंघ व भाजपा के सिपाही थे और आरंभिक जीवन में संघ में प्रचारक भी रहे. वह सिद्धांतहीन राजनीति को लोकतंत्र के लिए खतरा मानते थे और उन्होंने हमेशा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन करते हुए कहा कि जनसंघ से भाजपा तक का निर्माण देश को कुछ देने के लिए हुआ है लेने के लिए नहीं और किशन लाल शर्मा ने कहा कि आज विश्व में सबसे बड़ी पार्टी भाजपा बनने में कृष्णलाल ढल्ल जैसे क्रांतिकारी कार्यकर्ताओं का अहम योगदान है.

इस अवसर पर पंजाब भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य अरुण बजाज ने कहा कि श्री कृष्ण लाल जी की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं था और ढल्ल ने पूरा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित किया था ऐसे कार्यकर्ताओं के बदौलत ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है और कहा कि ढल्ल जी के जीवन से सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा लेते हुए समाज व देश हित के कार्य में जुटना होगा तभी भारत विश्व गुरु बन सकता है इस अवसर पर हनी संगर जी ने कृष्णलाल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि कृष्ण लाल ढल्ल जी एक देशभक्त व राष्ट्रपुरुष थे. ऐसे महान देशभक्तों के पद चिन्हों पर चलकर ही देश सेवा करनी चाहिए इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता मदन लाल शर्मा अशोक मुरघई अजमेर सिंह बादल राजेंद्र शर्मा नवीन भल्ला जसपाल सिंह गुरदेव सिंह देवी शादी लाल शर्मा पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के जिला अध्यक्ष संजय पाराशर मनजीत सिंह गुरुदेव सिंह हरेंद्र सिंह गुलजार सिंह महेंद्र सिंह मनीष शर्मा सरवन कुमार शर्मा तरलोक सिंह जी शंकर दत्त जोशी आदि भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने ढल्ल जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और भगवान से विनती की कि उनकी आत्मा को शांति देना और अपने चरणों में स्थान देना.

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *