झारखण्ड

डीवीसी पावर प्लांट का उत्पादन ठप

Share now

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना 
डीवीसी बोकारो ताप विधुत केंद्र के नये ए पावर प्लांट से गुरूवार को बिजली उत्पादन पूरी तरह से ठप हो गयी है। बताया जाता है कि यूनिट के बाॅयलर में ट्यूब लिकेज के कारण विधुत उत्पादन ठप हो गया है। नेशनल ग्रीड के पावर प्लांट व आवासीय काॅलोनियों में बिजली आपूर्ति की जा रही है। प्लांट से विधुत उत्पादन ठप होने के समय 441 मेगावाट बिजली की उत्पादन की जा रही थी। यूनिट के बाॅयलर में हुई ट्यूब लिकेज की मरम्मत कार्य 24 घंटा के बाद शुरू की जाऐगी। संभवता रविवार तक प्लांट से बिजली उत्पादन शुरू हो सकती है। इसके अलावे चंद्रपुरा के 8 नंबर यूनिट, कोडरमा के एक नंबर यूनिट व मीजिया के दो तथा सात नंबर यूनिट से भी बिजली की उत्पादन ठप है। बाॅयलर में ट्यूब लिकेज की बात प्लांट के परियोजना प्रधान कमलेश कुमार ने भी पुष्टि की। इधर, डीवीसी के रघुनाथपुर, मीजिया, कोडरमा, चंद्रपुरा व दुर्गापुर अंडाल के पावर प्लांटों से कुल 6552 मेगावाट व दो हाइडल प्लांटों 89 मेगावाट बिजली की उत्पादन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *