मनोरंजन

फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं एश्वर्या राय, इस एक्ट्रेस का निभाएंगी किरदार

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड एश्वर्या राय 46 साल की हो चुकी हैं लेकिन उनका चार्म अब तक बरकरार है. फैन्स आज भी उनके दीवाने हैं और उन्हें फिल्मों में देखना चाहते हैं. यही वजह है कि पिछले कुछ समय से फिल्मों से दूरी बना चुकी एश्वर्या राय एक बार फिर फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं. चर्चा है कि उन्होंने प्रदीप सरकार की नई फिल्म साइन कर ली है. इस फिल्म में वह बंगाली एक्ट्रेस बिनोदिनी दास का किरदार निभाने जा रही हैं. बिनोदिनी वर्ष 1862 में पैदा हुई थीं और 12 साल की उम्र में ही एक्टिंग करने लगी थीं. वह कोलकाता की प्रसिद्ध नाट्य अभिनेत्री थीं जिनके अभिनय को स्वामी आरके परमहंस ने सराहा था. अपने 12 साल के छोटे से करियर के दौरान उन्होंने 80 से भी अधिक रोल प्ले किए थे. बिनोदिनी ने अपनी जिंदगी में काफी तकलीफें झेलीं और उतार-चढ़ाव भी देखे. एश्वर्या अब बिनोदिनी की इसी दुखभरी दास्तान को पर्दे पर जीवंत करने जा रही हैं. फिलहाल इसकी आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है.

बता दें कि एश्वर्या राय आखिरी बार 2018 में अनिल कपूर के साथ फिल्म फन्ने खां में नजर आई थीं. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *