यूपी

बिजली संकट को लेकर चीफ इंजीनियर से मिले व्यापार मंडल के प्रतिनिधि, व्यापारियों को सुचारू बिजली आपूर्ति की उठाई मांग

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली
बिजली संकट के कारण व्यापारियों को खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है. आए दिन अघोषित बिजली कटौती होने के कारण बिजली आधारित कारोबार तो पूरी तरह से चौपट हो जाते हैं. दिन में कभी भी किसी भी इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है. ऐसे में पहले से ही कोरोना की मार झेल रहे व्यापारियों को दोहरी माल झेलनी पड़ रही है. इन्हीं सब पहलुओं को मद्देनजर रखते हुए आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में शहर के व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल बिजली विभाग के मुख्य अभियंता से मिला और उन्हें एक मांग पत्र सौंपकर व्यापारियों की समस्या को जल्द दूर करने की मांग की.


राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि व्यापारियों को आए दिन बिजली ट्रिपिंग, लोड शेडिंग जैसी समस्याओं को झेलना पड़ रहा है. कोरोना काल में पहले ही व्यापार चौपट हो चुका है. अब कुछ गाड़ी पटरी पर आने की आस जगी तो बिजली संकट की वजह से व्यापार प्रभावित हो रहा है. ऐसे में व्यापारी जाएं तो कहां जाएं. उन्होंने कहा कि व्यापारी ही देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होता है, अगर यही रीढ़ टूट जाएगी तो देश कैसे तरक्की कर सकता है. अत: बिजली विभाग को हमारी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उसका तत्काल निदान करना चाहिए. उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति की जानी चाहिए. उनके साथ अशोक गुुप्ता सहित मंडल के अन्य पदाधिकारी भी थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *